फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, arniya, vollyball

Jammu News: काकू दे कोठे-ए को हरा कर अरनिया बना वॉलीबाल चैंपियन

Tue, 09 Jan 2024 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 09 Jan 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
jammu, arniya, vollyball
रेंज पुलिस मुख्यालय जम्मू की ओर से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू/अरनिया। अरनिया ने काकू दे कोठे-ए को हराकर वॉलीबाल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। रेंज पुलिस मुख्यालय जम्मू की ओर से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सोमवार को अरनिया के काकू दे कोठे गांव में वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई, जिसमें अरनिया जोन के राजकीय प्राथमिक विद्यालय काकू-दे-कोठे में चार लीग सहित सात मुकाबले खेले गए।
पहले मैच में पिंडी ने फतेहगढ़ को, दूसरे मैच में अरनिया ने काकू दे कोठे-बी को, तीसरे मैच में काकू दे कोठे-ए ने अल्लाह को और चौथे व आखिरी लीग मैच में साई ने स्लेहड़ को हराया। पहले सेमीफाइनल में काकू दे कोठे-ए ने पिंडी को और दूसरे सेमीफाइनल में अरनिया ने साई को हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। फाइनल में अरनिया ने काकू दे कोठे-ए को हराकर जीत के साथ ट्रॉफी भी अपने नाम की।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में 8 टीमों ने हिस्सा लिया था। टूर्नामेंट डीआइजी जम्मू शक्ति कुमार पाठक के नियंत्रण व निर्देश में और डीआइजी जम्मू के स्टाफ ऑफिसर एसएसपी राजिंदर सिंह कटोच की देखरेख में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डीआइजी शक्ति कुमार पाठक ने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट आयोजित करने का जम्मू-कश्मीर पुलिस का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल गतिविधियों में अधिक भाग लेने और ड्रग्स और बुरी संगत से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस मौके पर एसएसपी राजिंदर सिंह कटोच, एसपी मुख्यालय जम्मू रमनीश गुप्ता, डीएसपी आरपीएच जतिंदर सिंह संब्याल, डीडीसी सदस्य अरनिया सुरेखा भगत, पूर्व नपा अरनिया अध्यक्ष रमेश सैनी, जिला अध्यक्ष बॉर्डर सुनील दत्त, सरपंच त्रेवा बलविंदर कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed