{"_id":"68b21e3baae8eccc59037c14","slug":"jammu-army-ready-bridge-tiger-division-jammu-news-c-10-agr1006-699517-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 12 घंटे, 100 जवान और भारत माता के जयघोष के बीच तैयार कर दिया 110 फुट अस्थायी पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 12 घंटे, 100 जवान और भारत माता के जयघोष के बीच तैयार कर दिया 110 फुट अस्थायी पुल
विज्ञापन
चौथे तवी नदी पुल पर बेली ब्रिज का निर्माण करती सेना, पुल से गुजरते हुए सेना के अधिकारी।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुल पर सेना ने किया लोहे के पुल का निर्माण, आज से सामान्य वाहनों के लिए आवाजाही
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बाढ़ से क्षतिग्रस्त भगवती नगर चौथे पुल पर सेना ने अस्थायी निर्माण किया है। जिससे पुल पर दोबारा यातायात बहाल हो गया है। सेना की टाइगर डिविजन के 100 जवानों ने मात्र 12 घंटों में 110 फुट का बेली ब्रिज बना दिया। पुल बनाते वक्त जवानों का जोश देखते ही बनता था। पसीने से तरबतर जवान पुल का हरेक हिस्सा जोड़ते भारत माता का जयघोष करते दिखे।
सुबह 6 बजे पुल का निर्माण शुरू किया गया था और शाम 6 बजे तक पुल को बना दिया गया। रात 8 बजे सेना के वाहन ने पुल से गुजर कर इसका ट्रायल किया। शनिवार सुबह पुल पर अन्य वाहनों का यातायात बहाल होगा। इस मौके पर पहुंचे टाइगर डिविजन के जीओसी मुकेश भनवाला ने पत्रकारों से बात की।
बताया कि टाइगरडिवीजन के इंजीनियरों ने ब्रिज बना दिया। बह गए रास्ते और सीमित कार्यस्थल को पार करते हुए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद इसे तैयार किया। बता दें इस पुल का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जबकि दूसरे हिस्से में भी दरारें आ गई। इससे पुल पर आवाजाही बंद हो गई। सेना ने बेलिचराना की तरफ से भगवती नगर तक के एक हिस्से पर लोहे का अस्थायी पुल तैयार किया है।
विज्ञापन
वहीं सेना की राइजिंग स्टार कार्प ने जम्मू, सांबा, कठुआ, पठानकोट और गुरदासपुर में बाढ़ से कई लोगों को बचाने का कार्य शुक्रवार भी जारी रखा।