{"_id":"5f3fdf3e8ebc3e3cb57dd12c","slug":"jammu-army-personnel-committed-suicide-shot-himself-with-service-rifle-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू : नियंत्रण रेखा पर सैन्यकर्मी ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोलीमार कर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू : नियंत्रण रेखा पर सैन्यकर्मी ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोलीमार कर जान दी
Fri, 21 Aug 2020 08:20 PM IST
Mohit Mudgal
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 21 Aug 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
पुंछ के मेंढर सब डिवीजन में शुक्रवार की सुबह भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर मनकोट क्षेत्र में तैनात सेना के एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोलीमार कर आत्महत्या कर ली। जवान की शिनाख्त सेना की 39 आरआर में तैनात मोहित कुमार (27) पुत्र तारा चंद निवासी गांव गढ़ी नवाबाद तहसील बुदना जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना के बाद सेना ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव घर भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। एसएचओ मेंढर मंजूर कोहली का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मेंढर सब डिवीजन के नियंत्रण रेखा पर स्थित मनकोट सेक्टर में सेना की 39 आरआर में तैनात सेना की 16 ग्रेनेडियर के जवान मोहित कुमार ने अपनी सर्विस रायफल से अपने सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर जब अन्य जवान एवं अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने मोहित को खून से लथपथ देखा। उसे तत्काल राजा सुखदेव सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल की डॉक्टर रिजवाना का कहना है कि सेना और पुलिस की तरफ से मोहित कुमार का शव हमारे पास लाया गया था। उसका पोस्टमार्टम कर शव सेना और पुलिस के हवाले कर दिया गया है।