फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and ksahmir news including poonch encounter and target killing in jammu kashmir

पांच बड़ी खबरें: पुंछ में आतंकियों के खात्मे के लिए बड़ा ऑपरेशन, टारगेट किलिंग मामले की जांच करेगी एनआईए

Tue, 19 Oct 2021 05:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 19 Oct 2021 05:22 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में पुंछ के जंगल में छिपे आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की तैयारी हो रही है। लोगों को हिदायत दी गई है कि वह अपने-अपने घरों में ही रहें। भाटादूड़ियां जंगल में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के बीच सेना ने दो बड़े धमाके किए। यह धमाके आईईडी लगाकर किए गए। उधर, हाल ही में नागरिक की हत्याओं के दो मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। विस्तार से पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें

विज्ञापन
jammu and ksahmir news including poonch encounter and target killing in jammu kashmir
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पुंछ के जंगल में छिपे आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की तैयारी हो रही है। लोगों को हिदायत दी गई है कि वह अपने-अपने घरों में ही रहें। इलाके की दुकानें बंद करने के लिए भी कहा गया है। साथ ही इस संबंध में मस्जिद से अपील भी की जा रही है। सूचना है कि पुंछ में अतिरिक्त पैरा कमांडो और सैन्य कर्मियों को भेजा गया है। जंगलों में छिपे आतंकियों की तलाश कर ऑपरेशन को पूरी एहतियात बरतते हुए जल्द खत्म करने की रणनीति के तहत यह कदम उठाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


पुंछ मुठभेड़: आईईडी से उड़ाए गए आतंकी ठिकाने, ड्रोन से किए गए ग्रेनेड हमले, मददगारों की तलाश में जुटी सेना
जम्मू के पुंछ में मेंढर तहसील के भाटादूड़ियां जंगल में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के बीच सेना ने दो बड़े धमाके किए। सूत्रों के अनुसार यह धमाके आईईडी लगाकर किए गए। बताया जा रहा है कि सेना को आतंकियों के ठिकाने मिले थे, जिन्हें धमाके से उड़ाया गया। उधर, आतंकियों की तलाश और संभावित ठिकानों की पहचान कर गोलीबारी का सिलसिला सोमवार भी जारी रहा। चमरेड़ जंगल में 11 अक्तूबर को हुए पहले हमले के आठवें दिन और भाटादूड़ियां में 14 अक्तूबर को हमले के पांचवें दिन भी जंगल में रुक रुक कर फायरिंग होती रही, जोकि मंगलवार को भी जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: घाटी में नागरिकों की हत्या के दो मामलों की जांच करेगी एनआईए, ये रणनीति भी तैयार

जम्मू-कश्मीर में हाल ही में नागरिक की हत्याओं के दो मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपे जाने खबर आ रही है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। उधर, टारगेट किलिंग से घाटी में फैली दहशत के मद्देनजर सरकार ने पाकिस्तान प्रायोजित नई साजिश को कुचलने के लिए बहुस्तरीय रणनीति तैयार की है। सीमा पार के हैंडलरों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पूरी घाटी में सुरक्षा बलों के जवान हाइब्रिड आतंकियों और उनके मददगारों पर प्रहार करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



जम्मू-कश्मीर: पर्यटन सीजन में टारगेट किलिंग ने रोके सैलानियों के कदम, होटलों में रद्द होने लगी एडवांस बुकिंग
कश्मीर में नागरिकों को आतंकियों द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद से पर्यटन सीजन पर खतरा मंडराने लगा है। कोविड की दो लहरों और अन्य परिस्थितियों के कारण पिछले दो साल से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को गति नहीं मिल पाई थी। कोविड अनलॉक के बाद गतिविधियां शुरू हुईं। जुलाई 2021 से पर्यटकों का प्रदेश में आवागमन शुरू हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सिर पर बोझ और दिल में दर्द: उस रात कब-क्या और कैसे हुआ? कश्मीर से घर जा रहे लोगों ने बयां किया वो दर्दनाक मंजर
परिचितों की रविवार शाम को हुई हत्या के बाद हम कमरों में कैद हो गए। हम लोगों में से किसी ने भी रात में झपकी तक नहीं ली। ऐसा लगा कि आज की रात हमारे भाग्य का फैसला हो जाएगा। स्थानीय लोग बातचीत करने के लिए कमरे की तरफ आए लेकिन हमने दरवाजे तक नहीं खोले। पूरी रात बेहद खौफ में गुजरी। किसी भी समय बंदूकधारियों के कमरों में घुस आने की आशंका थी।  पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed