फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Work of Delhi Katra Expressway will start from April, compensation of about six hundred crores fixed

जम्मू-कश्मीर: अप्रैल से शुरू होगा दिल्ली कटड़ा एक्सप्रेस-वे का काम, छह सौ करोड़ के लगभग मुआवजा तय

Sun, 02 Jan 2022 03:53 PM IST
करिश्मा चिब साहिल खजूरिया, कठुआ।
साहिल खजूरिया, कठुआ। Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 02 Jan 2022 03:53 PM IST
सार

ब्राउन फील्ड के दस गांव के लिए सर्वे का काम अंतिम चरण में। ग्रीन फील्ड में जिले का 165 हेक्टेयर इलाका। कलेक्टर भूमि अधिग्रहण के खाते में राशि आते ही शुरू हो जाएगा मुआवजा आवंटन।

 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Work of Delhi Katra Expressway will start from April, compensation of about six hundred crores fixed
एक्सप्रेस वे (प्रतीकात्मक तस्वीर।) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की सबसे महत्वपूर्ण दिल्ली कटड़ा एक्सप्रेस-वे का काम अप्रैल माह से पहले शुरू होने जा रहा है। कठुआ जिले में ग्रीन फील्ड यानी खेत, बाग आदि वाला 165 हेक्टेयर (407 एकड़) इलाका दिल्ली कटड़ा एक्सप्रेस-वे की जद में आएगा। इसके लिए छह सौ करोड़ का मुआवजा प्रभावितों को दिया जाना तय हो गया है। वहीं ब्राउन फील्ड के अधीन आने वाले दस गांव में फाइनल अवार्ड की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। ब्राउन फील्ड में आने वाले इलाकों में रिहायशी इलाके, व्यवसायिक इलाके और अन्य ढांचे शामिल हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों की मानें तो नेशनल हाईवे प्राधिकरण की ओर से भूमि अधिग्रहण कलेक्टर के खाते में फंड्स उपलब्ध करवाए जाने के साथ ही मुआवजा वितरण भी शुरू कर दिया जाएगा। कठुआ जिले में 37 गांव ग्रीन फील्ड में आते हैं। दिल्ली कटड़ा एक्सप्रेस-वे कीड़ियां गंडियाल पुल के नजदीक से प्रदेश में दाखिल होगा। जिसमें इस इलाके से धलौटी तक का काम एक ठेकेदार जबकि इससे आगे कूटा तक काम दूसरे ठेकेदार को आवंटित किया जा चुका है। 
विज्ञापन


प्रदेश के 279 गांव से होकर गुजरने वाला यह एक्सप्रेस-वे कठुआ जिले में 43.4 किलोमीटर लंबा होगा। एक्सप्रेस वे की जद में 378 निजी और सरकारी जमीनें और इसपर बने ढांचे आएंगे। जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने पर 432.3 किलोमीटर मार्क से 588.5 किलोमीटर तक एक्सप्रेस वे का विस्तारीकरण होने वाला है। कठुआ जिले में 43.4 किलोमीटर, सांबा जिले में लगभग 25 किलोमीटर, जम्मू जिले में 72 किलोमीटर, रियासी जिले में 16.5 किलोमीटर तक यह एक्सप्रेस वे लंबा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाकर्मियों ने एक आतंकी किया ढेर 

प्रभावितों को मिलेगा लगभग चार गुना मुआवजा
दिल्ली कटड़ा एक्सप्रेस-वे के लिए नए एक्ट के अनुसार प्रभावितों को चार गुणा तक मुआवजा मिलने जा रहा है। एक ओर जहां कठुआ जिले में ठेकेदार पहुंचना शुरू हो गए हैं, वहीं दूसरी ओर मुआवजा आवंटन भी जल्द शुरू होने जा रहा है। नेशनल हाईवे प्राधिकरण के परियोजना निदेशक वाईपीएस जादोन ने बताया कि ठेकेदारों को काम आवंटित कर दिया गया है। मुआवजा वितरण प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने जा रही है। अप्रैल माह तक काम तेजी से शुरू करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed