फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir will be immersed in celebration of Amrit Mahotsav on Amit Shah visit

अमित शाह का दौरा: अमृत महोत्सव के जश्न में डूबेगा जम्मू-कश्मीर, 23 से 29 अक्तूबर तक होंगे कार्यक्रम

Wed, 06 Oct 2021 09:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 06 Oct 2021 09:02 PM IST
सार

आजादी के अमृत महोत्सव के प्रतिष्ठित समारोह के सरकारी कैलेंडर के अनुसार 23 अक्तूबर को जम्मू में सभी पार्कों व विरासती इमारतों में दीपमाला की जाएगी। इसके अलावा जनरल जोरावर सिंह सभागार में सांस्कृतिक महोत्सव के अलावा सतवारी से कला केंद्र तक सांस्कृतिक रैली निकाली जाएगी।

विज्ञापन
jammu and kashmir will be immersed in celebration of Amrit Mahotsav on Amit Shah visit
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 23 से 25 अक्तूबर तक जम्मू कश्मीर के प्रस्तावित दौरे के दौरान प्रदेश आजादी के अमृत महोत्सव के प्रतिष्ठित समारोह के सप्ताहिक जश्न में डूबेगा। प्रदेश सरकार ने 23 से 29 अक्तूबर तक प्रदेश में बड़े स्तर पर सांस्कृतिक व अन्य रंगारंग कार्यक्रम करवाने की तैयारी कर ली है।  

विज्ञापन

 
आजादी के अमृत महोत्सव के प्रतिष्ठित समारोह के सरकारी कैलेंडर के अनुसार 23 अक्तूबर को जम्मू में सभी पार्कों व विरासती इमारतों में दीपमाला की जाएगी। इसके अलावा जनरल जोरावर सिंह सभागार में सांस्कृतिक महोत्सव के अलावा सतवारी से कला केंद्र तक सांस्कृतिक रैली निकाली जाएगी। रघुनाथ बाजार में भजन संध्या और अमर महल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आतंकियों को चुनौती: कश्मीरी पंडित बिंदरू की बेटी ने कहा- अगर हिम्मत है तो सामने आओ, कुरान में भी यही लिखा है    
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कश्मीर में 23 अक्तूबर को एसकेआईसीसी में सूफी महोत्सव का आयोजन होगा। डल झील में हाउस बोट सांस्कृतिक महोत्सव होगा। शाम को डल झील के किनारे राष्ट्रीय स्तर के कलाकार कार्यक्रम पेश करेंगे। डल, नागीन और झेलम झीलों में हाउस बोट व शिकारों को सजाया जाएगा और दीपमाला होगी।

24 अक्तूबर को जम्मू में हिमालयन बाइक रैली निकाली जाएगी, करवाचौथ पर्व समारोह का आयोजन अखनूर के जिया पोता घाटा पर होगा और संध्या आरती भी होगी। 25 अक्तूबर को पर्यटन विभाग की तरफ से रियासी के भ्रमण का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन कटड़ा स्टेडियम में भजन संध्या का आयोजन होगा। सुकराला माता, कोल कंडोली माता, चीची माता और महामाया में माता का जागरण आयोजित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed