{"_id":"61f30025979d93264a00ed07","slug":"jammu-and-kashmir-weather-open-but-chill-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : मौसम खुला लेकिन ठिठुरन जारी, सर्द हवाओं के बीच बारिश और बर्फबारी के फिर आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : मौसम खुला लेकिन ठिठुरन जारी, सर्द हवाओं के बीच बारिश और बर्फबारी के फिर आसार
Fri, 28 Jan 2022 01:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:57 AM IST
सार
जम्मू संभाग में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे। 30- 31 जनवरी को मेहरबान हो सकते हैं इंद्रदेव।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में साफ मौसम के बीच ठिठुरन जारी है। धूप हटने के बाद सर्दी का अहसास हो रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी से सर्द हवाएं चल रही हैं। जम्मू संभाग के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 30 और 31 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
प्रदेश के सभी जिलों में वीरवार को मौसम खुला रहा। मैदानी इलाकों में खिली धूप का लोगों ने मजा लिया। कश्मीर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर चला गया है, लेकिन जम्मू संभाग में गिरावट जारी है। जम्मू में दिनभर धूप खिलने के साथ दिन का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री गिरकर 17.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.8, बटोत में माइनस 0.9, कटड़ा में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.3, पहलगाम में माइनस 10.9 और गुलमर्ग में माइनस 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड के बीच दिन और रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है।
विज्ञापन
लेह में दिन का तापमान माइनस 2.4 और रात का न्यूनतम तापमान माइनस 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में दिन का तापमान माइनस 1.1 और रात का माइनस 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।