{"_id":"6635fdefdc0ecd32380abaa2","slug":"jammu-and-kashmir-weather-highest-rainfall-in-srinagar-in-march-april-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: मार्च-अप्रैल में श्रीनगर में सबसे ज्यादा बारिश, शोपियां में रूठे मेघ, जानिए क्या कहते आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: मार्च-अप्रैल में श्रीनगर में सबसे ज्यादा बारिश, शोपियां में रूठे मेघ, जानिए क्या कहते आंकड़े
Sat, 04 May 2024 02:51 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 04 May 2024 02:51 PM IST
सार
म्मू-कश्मीर में गत 1 मार्च से 1 मई तक 255.9 एमएम सामान्य बारिश के मुकाबले 278.8 एमएम बारिश हुई। श्रीनगर एकमात्र जिला है, जहां इस अवधि के दौरान सामान्य 211.1 एमएम के मुकाबले 377 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन
जम्मू में बारिश
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में गत मार्च-अप्रैल में सबसे ज्यादा बादल श्रीनगर जिले में बरसे हैं। इन दो माह में जहां सामान्य 211.1 के मुकाबले 377 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, घाटी में शोपियां एकमात्र ऐसा जिला है, जहां 217.9 के मुकाबले 102.7 एमएम वर्षा हुई। यह सामान्य से 115.2 एमएम कम है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में गत 1 मार्च से 1 मई तक 255.9 एमएम सामान्य बारिश के मुकाबले 278.8 एमएम बारिश हुई। श्रीनगर एकमात्र जिला है, जहां इस अवधि के दौरान सामान्य 211.1 एमएम के मुकाबले 377 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 156 एमएम अधिक है। अनंतनाग, बडगाम, बांदीपोरा, बारामुला, गांदरबल, कुलगाम, कुपवाड़ा और पुलवामा सहित कश्मीर के आठ अन्य स्टेशनों पर अत्यधिक बारिश हुई। बता दें कि प्रदेश के कई हिस्सों में 27 से 29 अप्रैल तक लगातार तीन दिन तेज बारिश और बर्फबारी हुई। इससे कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी।
विज्ञापन
सांबा जिले में 22 प्रतिशत कम बारिश
जम्मू संभाग में जम्मू, रियासी, उधमपुर, डोडा और राजोरी जैसे कई जिलों में गत मार्च-अप्रैल में सामान्य बारिश दर्ज की गई। सांबा जिले में 22 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। कठुआ और पुंछ में भी पिछले दो महीनों में बारिश में भारी कमी दर्ज की गई, जबकि रामबन में 36 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई।
विज्ञापन
दो माह में कहां कितनी बारिश
जिला, सामान्य, हुई इतनी
अनंतनाग, 261.5, 329.1
बडगाम, 197.1, 242.9
बांदीपोरा, 206.8, 259.2
बारामुला, 272.4, 376.5
गांदरबल, 242.1, 304.6
कुलगाम, 316.1, 433.7
कुपवाड़ा, 334.3, 400.2
पुलवामा, 153.7, 185.2
शोपियां, 217.9, 102.7