फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and kashmir Two drones spotted in Kaluchak and Kunjwani areas early morning

जम्मू-कश्मीर: कालूचक और कुंजवानी में आज फिर दिखे ड्रोन, सेना अलर्ट

Wed, 30 Jun 2021 09:30 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Jun 2021 09:30 AM IST
सार

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, जम्मू के कालूचक और कुंजवानी इलाके में आज तड़के दो ड्रोन देखे गए हैं। अधिक जानकारी का इंतजार है।

विज्ञापन
Jammu and kashmir Two drones spotted in Kaluchak and Kunjwani areas early morning
ड्रोन हमला - फोटो : iStock

विस्तार

जम्मू के कालूचक और कुंजवानी में आज सुबह फिर ड्रोन दिखने की सूचना मिली है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, जम्मू के कालूचक और कुंजवानी इलाके में आज तड़के दो ड्रोन देखे गए हैं। अधिक जानकारी का इंतजार है।

विज्ञापन


 

जम्मू में लगातार ड्रोन देखे जाने का मामला सामने आ रहा है। यह चौथी बार है जब कालूचक और कुंजवानी के पास फिर से ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली है। गौरतलब है कि जम्मू के कुंजवानी-रत्नूचक में सोमवार रात को भी ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली थी। यह लगातार तीसरी बार और 24 घंटे में दूसरी बार था जब यहां ड्रोन देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सोमवार को कालूचक मिलिट्री स्टेशन के पास ड्रोन दिखा था। जिसके बाद कुंजवानी-रत्नूचक में रात करीब तीन बजे ड्रोन दिखने की खबर मिली। सूत्रों के मुताबिक ड्रोन काफी ऊंचाई पर उड़ रहा था और उसमें सफेद लाइट जल रही थी। उधर, गृह मंत्रालय ने जम्मू वायु सेना स्टेशन हमले का मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दिया है।

बता दें कि जम्मू हवाई अड्डा परिसर(एयरफोर्स के टेक्निकल एरिया) में रविवार (27 जून) रात हुए ड्रोन हमले की जांच के लिए एनआईए की टीम जम्मू पहुंच चुकी है। गृह मंत्रालय ने एनआईए को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। इस हमले में हवाई प्रतिष्ठान के तकनीकी क्षेत्र में एक इमारत की छत को नुकसान पहुंचा था। साथ ही वायुसेना के दो कर्मी मामूली रूप से घायल हुए थे। 

इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की एक विशेष बम निरोधक टीम वायु सेना स्टेशन पर विस्फोट की प्रकृति की जांच कर रही है। विस्फोट में आरडीएक्स या टीएनटी का इस्तेमाल होने की संभावना है। ड्रोन को सीमा पार से नियंत्रित किया गया था। स्थानीय हैंडलर की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed