{"_id":"61b3752ccf73950167364a83","slug":"jammu-and-kashmir-traveler-returned-from-france-is-corona-infected-jammu-s-buta-nagar-containment-zone-declared-after-getting-six-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: फ्रांस से लौटा यात्री कोरोना संक्रमित, छह केस मिलने पर जम्मू का बूटा नगर कंटेनमेंट जोन घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: फ्रांस से लौटा यात्री कोरोना संक्रमित, छह केस मिलने पर जम्मू का बूटा नगर कंटेनमेंट जोन घोषित
Fri, 10 Dec 2021 09:11 PM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 10 Dec 2021 09:11 PM IST
सार
फ्रांस से लौटे यात्री के ओमिक्रान संक्रमित होने की आशंका पर सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा। एक हफ्ते में विदेश से लौटे तीन यात्री कोरोना संक्रमित। बीते 24 घंटों में एक की मौत।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयरलैंड और इटली के बाद अब फ्रांस से जम्मू लौटा यात्री संक्रमित पाया गया है। नानक नगर में संक्रमित पाए गए इस विदेशी यात्री में ओमिक्रॉन की आशंका को देखते हुए जिनोम जांच के लिए सैंपल दिल्ली भेजा गया है। बीते एक हफ्ते में विदेशों से जम्मू लौटे तीन यात्री संक्रमित पाए गए हैं। इनको डीआरडीओ अस्पताल भगवती नगर में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
वहीं बूटा नगर पलौड़ा की गली नंबर पांच से छह संक्रमित मामले सामने आने पर गली को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 173 नए मामले सामने आए हैं। इनमें जम्मू जिले से 25 लोग संक्रमित पाए गए हैं। कश्मीर में एक मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सामने आए मामले के अलावा अभी तक विदेश यात्रा के इतिहास वाले जम्मू के तीन लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनके कोविड सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। नए मामलों में कश्मीर संभाग में 129 और जम्मू संभाग में 44 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
इनमें उधमपुर जिले में एक, राजोरी में एक, डोडा में पांच, कठुआ में एक, सांबा में दो, पुंछ में तीन और रियासी में छह लोग संक्रमित हैं। श्रीनगर जिले में 59, बारामुला में 17, बडगाम में 12, पुलवामा में 11, कुपवाड़ा में चार, अनंतनाग में दो, बांदीपोरा में आठ, गांदरबल में 13 और कुलगाम में तीन नए मामले मिले हैं।
हालांकि 250 मरीज पिछले 24 घंटों के दौरान स्वस्थ भी हुए हैं। ऐसे में सक्रिय मामले 1618 रह गए हैं। जम्मू संभाग में सक्रिय मामलों की संख्या 422 और कश्मीर संभाग में 1196 हैं।