फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Tourists facing problems for water in Patnitop

जम्मू-कश्मीर: पटनीटॉप में पानी को तरस रहे सैलानी, झेलनी पड़ रही समस्या

Sat, 05 Jun 2021 09:13 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 05 Jun 2021 09:13 PM IST
सार

पानी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सैलानियों को उठानी पड़ रही समस्या।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Tourists facing problems for water in Patnitop
पत्नीटाप का मैदान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पटनीटॉप में देश प्रदेश से रोजाना काफी संख्या में सैलानी हसीन वादियों को निहारने और तरोताजा होने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन यहां पर पानी की उचित व्यवस्था नहीं होने पर उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कारोबारियों सहित सैलानियों ने स्थानीय और जिला प्रशासन से उचित कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन


दुकानदारों ने बताया कि पटनीटॉप पानी की टंकी तो है, लेकिन उचित देखरेख नहीं होने से उसकी हालत काफी खराब है। इस कारण सैलानी पानी के लिए भटकते रहते हैं। ऐसे में पटनीटॉप में पानी की समस्या को दूर करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए, ताकि लोगों में गलत संदेश न जाए। इसके साथ ही कई स्थानों पर पानी की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर बिजली विभाग: घरों में जल्द लगेंगे स्मार्ट मीटर, बिजली क्षेत्र में होगा सुधार
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीसी चेयरमैन प्रकाश चंद ने बताया कि पटनीटाप में पानी की समस्या को दूर करने की योजना बनाई है। इसमें चिनैनी तवी से पटनीटॉप के लिए पानी लिफ्ट किया जाएगा। सरकार से मंजूरी का इंतजार है, जिसके बाद योजना को अमलीजामा पहनाने के बाद समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed