फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: tourists can enjoy paragliding in Kathua, experts pass

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में पर्यटक ले सकेंगे पैराग्लाइडिंग का आनंद, विशेषज्ञों ने किया पास

Sun, 22 Dec 2019 02:10 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 22 Dec 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: tourists can enjoy paragliding in Kathua, experts pass
पैराग्लाइडिंग - फोटो : फाइल, अमर उजाला
कठुआ जिले के बनी सब डिवीजन का सियारा क्षेत्र जल्द ही एडवेंचर पर्यटन स्थल के रूप में उभरने वाला है। शनिवार को फिजीबिलिटी स्टडी में साइट को पास कर क्रॉस कंट्री और कामर्शियल पैराग्लाइडिंग के लिए हरी झंडी दे दी गई। 
विज्ञापन


शनिवार को हिमाचल के प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग से आई विशेषज्ञ टीम ने सियारा में जहां पैराग्लाइडिंग की संभावनाओं को तलाशा वहीं, राइड का भी ट्रायल लिया।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ ने के कारण पैराग्लाइडर्स को कुछ दिक्कत हुई, लेकिन विशेषज्ञों ने जांच के बाद सियारा को क्रॉस कंट्री सहित कामर्शियल पैराग्लाइडिंग के लिए मुफीद पाते हुए हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अब पर्यटन विभाग की मुहर लगना शेष है। बनी-बसोहली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की मानें तो जल्द ही इसमें और भी ट्रायल करवाए जाएंगे। 
Trending Videos

आज नगरोटा के ऐथम में होगा ट्रायल
सियारा में पैराग्लाइडिंग ट्रायल के बाद विशेषज्ञों की टीम रविवार को जम्मू की नगरोटा तहसील के ऐथम गांव में पैराग्लाइडिंग के ट्रायल लेगी। विभाग ने पिछले कुछ महीनों में पर्यटन विकास के लिए संभाग में रफ्तार पकड़ी है। हाल ही में सरकार के प्रधान सचिव नवीन चौधरी की ओर से पर्यटन विकास की संभावनाओं पर काम करने के निर्देश जारी किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed