{"_id":"60e69a48a846815d15660fc8","slug":"jammu-and-kashmir-the-trend-of-sports-in-the-valley-is-increasing-kashmir-hockey-academy-won-the-hockey-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: खेलों में बढ़ रहा घाटी के युवाओं का रुझान, हॉकी टूर्नामेंट में कश्मीर हॉकी अकेडमी ने की जीत हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: खेलों में बढ़ रहा घाटी के युवाओं का रुझान, हॉकी टूर्नामेंट में कश्मीर हॉकी अकेडमी ने की जीत हासिल
Thu, 08 Jul 2021 11:55 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:55 AM IST
सार
कश्मीर हॉकी अकेडमी घाटी में राष्ट्रीय खेल को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को प्रशिक्षण दे रही है।
विज्ञापन
कश्मीर हॉकी अकादमी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उपलियाना में पहले मेमोरियल मिल्खा सिंह 6-ए साइड हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कश्मीर हॉकी अकेडमी (केएचए) की टीम ने मेमोरियल मिल्खा सिंह 6-ए साइड हॉकी टूर्नामेंट में जीत हासिल की।
विज्ञापन
टीम ने उप्लियाना की टीम को 3-2 से हराया। कश्मीर हॉकी अकेडमी टीम के शेख सलमान, विश्वास कपूर और अरुणप्रीत सिंह स्कोरर रहे, वहीं शेख सलमान को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी मिला। इस प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कश्मीर से था दिलीप कुमार का गहरा नाता, घाटी में की थी कई सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग
विज्ञापन
बता दें कि कश्मीर हॉकी अकेडमी घाटी में राष्ट्रीय खेल को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को प्रशिक्षण दे रही है और लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए टूर्नामेंट का आयोजन भी कर रही है। इससे घाटी के युवाओं का खेलों में रुझान भी बड़ा रहा है।