फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: The city will get the first Tawi River Front from Bikram Chowk to Bhagwati Nagar in one and a half year

जम्मू-कश्मीर: डेढ़ साल में बिक्रम चौक से भगवती नगर तक शहर को मिलेगा पहला तवी रिवर फ्रंट

Thu, 30 Dec 2021 03:06 PM IST
करिश्मा चिब अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 30 Dec 2021 03:06 PM IST
सार

ओडिशा की कंपनी को मिला काम, जनवरी के दूसरे सप्ताह तक शुरू होगा निर्माण कार्य। तवी के दोनों तरफ बनने वाले रिवर फ्रंट के बीच एक टापू भी बनेगा।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: The city will get the first Tawi River Front from Bikram Chowk to Bhagwati Nagar in one and a half year
तवी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कई साल के इंतजार के बाद सूर्यपुत्री तवी नदी के सौंदर्यीकरण का काम शुरू होने वाला है। बिक्रम चौक से भगवती नगर तक तवी नदी के दोनों तरफ तवी रिवर फ्रंट का काम शुरू होगा। स्मार्ट सिटी के तहत इस प्राजेक्ट की जिम्मेदारी ओडिशा की एक कंपनी को दी गई है। जनवरी के दूसरे सप्ताह तक इसका काम शुरू हो जाएगा। योजना की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। तवी रिवर फ्रंट जम्मू में पर्यटन को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। यह योजना सात किलोमीटर लंबे तवी रिवर फ्रंट के सौंदर्यीकरण की है। 

विज्ञापन


पहले चरण में 2.75 किलोमीटर तक का दायरा कवर किया जाएगा। इसके तहत भगवती नगर चौथे पुल से लेकर बिक्रम चौक पुल तक दोनों तरफ रिवर फ्रंट तैयार होगा। इस पर 156 करोड़ रुपये खर्च होंगे। तवी रिवर फ्रंट को गुजरात की साबरमती नदी रिवर फ्रंट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, लेकिन अलग खूबियां होंगी। दोनों तरफ बनने वाले रिवर फ्रंट के बीच एक टापू भी बनेगा। जम्मू में आने वाले पर्यटकों के लिए धार्मिक स्थलों के अलावा ऐसा खूबसूरत स्थल मिलेगा जहां बैठने, खाने-पीने की सुविधा के साथ शापिंग भी की जा सकेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आतंकवाद पर प्रचंड प्रहार: छह दहशतगर्दों का खात्मा, फिर मिली आतंकियों की पसंदीदा 'एम-4', जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?    
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्तरां, पार्क, साइकिल ट्रैक व बच्चों के लिए अप्पू घर

दोनों तरफ एक साइकिल ट्रैक होगा। साथ ही खाने-पीने के लिए शानदार रेस्तरां एंव कैफे बनाए जाएंगे। अनेक किस्म के फूलों वाला पार्क, बैठने के लिए व्यवस्था, व्यू प्वाइंट सहित कई तरह के पेड़ लगाए जाएंगे। बच्चों के खेलने के लिए अप्पू घर भी बनेगा। पार्किंग की व्यवस्था और भविष्य में शापिंग माल जैसी सुविधाएं भी होंगी।

स्मार्ट सिटी के तहत शहरवासियों को तोहफा
तवी रिवर फ्रंट की तमाम औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। उम्मीद है कि जनवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में काम शुरू हो जाएगा। हम लोग आशय पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट)का इंतजार कर रहे हैं। एक-दो दिन में यह मिल जाएगा। यह शहरवासियों को स्मार्ट सिटी के तहत नए साल का तोहफा होगा। पहले चरण में भगवती नगर से बिक्रम चौक तक फ्रंट तैयार होगा। इसके बाद अन्य जगहों पर काम होगा। इसमें एक बड़ा पार्क बनाने का प्रस्ताव भी है, जिसके लिए अलग से काम होगा। - अवनी लवासा, सीईओ, स्मार्ट सिटी, जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed