फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Terrorists opened fire on two civilians in bijbihara, one dead

जम्मू-कश्मीर: बिजबिहाड़ा में आतंकियों ने दो युवकों की गोली मारकर की हत्या

Sat, 29 May 2021 09:53 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 29 May 2021 09:53 PM IST
सार

मारे गए नागरिकों में एक डेंटल तकनीशियन और दूसरा छात्र। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Terrorists opened fire on two civilians in bijbihara, one dead
आतंकी हमला (फाइल फोटो) - फोटो : SELF

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके के जाबलीपोरा गांव में आतंकियों ने शनिवार की देर शाम दो नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब दोनों युवक घर के बाहर आपस में चर्चा कर रहे थे। उसी समय आए आतंकियों ने गोलियां दागीं और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंचे सुरक्षाबलों ने इलाका घेर लिया है। हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, शनिवार रात लगभग आठ बजे जाबलीपोरा गांव में डेंटल तकनीशियन शाहनवाज भट्ट (35) और छात्र संजीद अहमद पारे (20) घरों से निकल कर बातचीत कर रहे थे। उसी समय वहां पहुुंचे आतंकियों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। गोलियां लगते ही दोनों वहीं गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर दोनों के परिजन और पड़ोसी घरों से बाहर निकले तो दोनों युवक जमीन पर पड़े थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कहर बरपा रही भीषण गर्मी, पंखे, कूलर भी नहीं दे पा रहे राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को उठाकर तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमलावरों की तलाश में सुरक्षाबलों ने सघन अभियान छेड़ दिया है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस आतंकी वारदात की सभी परिस्थितियों की कड़ाई से जांच कर रही है।

पिछले माह इसी इलाके में हुई थी जवान की हत्या
पिछले माह 9 अप्रैल को बिजबिहाड़ा के गोरीवन इलाके में आतंकियों ने प्रादेशिक सेना के हवलदार मोहम्मद सलीम आखून को उसके घर के बाहर गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल जवान को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अगले 72 घंटों में चार अलग-अलग ऑपरेशनों में 12 आतंकियों को मार गिराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed