{"_id":"5e159c838ebc3e87b270a0cd","slug":"jammu-and-kashmir-terrorists-lob-grenade-at-habak-chowk-in-srinagar-targeted-crpf-post","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकियों ने सीआरपीएफ पोस्ट पर किया ग्रेनेड हमला, दो नागरिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकियों ने सीआरपीएफ पोस्ट पर किया ग्रेनेड हमला, दो नागरिक घायल
Wed, 08 Jan 2020 02:40 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 08 Jan 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
ग्रेनेड हमला श्रीनगर
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हबाक चौक पर आतंकियों ने सीआरपीएफ की एक पोस्ट पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में दो स्थानीय नागरिक घायल हो गए हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
अवंतीपोरा में मारे गए आतंकी की शिनाख्त अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा के शाहिद अहमद के रूप में हुई है। सुरक्षा बलों को सूचना मिली कि अवंतीपोरा के चरसू इलाके के एक मकान में आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद पूरे मकान की घेराबंदी कर ली गई। सुरक्षा बलों ने उसे समर्पण कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की। कई बार उसे मौका दिया गया। परिवार वालों को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन उसने उनकी बात नहीं सुनी। बताते हैं कि आतंकी ने परिवार वालों को उड़ाने की धमकी तक दी। इसके बाद भी सुरक्षा बलों ने हार नहीं मानी। उसे समझाने की कोशिशें चलतीं रहीं।
इस बीच उसने सुरक्षा बलों पर फायरिंग करते हुए निकल भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने उसे ढेर कर दिया। उसके पास से हथियार व गोला बारूद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मारा गया आतंकी हाल में आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। उसे हथियार डालने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन उसने एक न सुनी।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Terrorists lob grenade at Habak Chowk in Srinagar.More details awaited. pic.twitter.com/RZs8hxDpHX
— ANI (@ANI) January 8, 2020विज्ञापन
साल की पहली मुठभेड़ में हिजबुल आतंकी ढेर, आतंकी को हथियार बेचने में वीडीसी सदस्य गिरफ्तार
वर्ष 2020 के पहले मुठभेड़ में मंगलवार को दक्षिणी कश्मीर के अवंतीपोरा में हिजबुल के आतंकी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। इस बीच किश्तवाड़ में ग्राम सुरक्षा समिति (वीडीसी) के सदस्य को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी को हथियार बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
अवंतीपोरा में मारे गए आतंकी की शिनाख्त अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा के शाहिद अहमद के रूप में हुई है। सुरक्षा बलों को सूचना मिली कि अवंतीपोरा के चरसू इलाके के एक मकान में आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद पूरे मकान की घेराबंदी कर ली गई। सुरक्षा बलों ने उसे समर्पण कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की। कई बार उसे मौका दिया गया। परिवार वालों को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन उसने उनकी बात नहीं सुनी। बताते हैं कि आतंकी ने परिवार वालों को उड़ाने की धमकी तक दी। इसके बाद भी सुरक्षा बलों ने हार नहीं मानी। उसे समझाने की कोशिशें चलतीं रहीं।
इस बीच उसने सुरक्षा बलों पर फायरिंग करते हुए निकल भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने उसे ढेर कर दिया। उसके पास से हथियार व गोला बारूद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मारा गया आतंकी हाल में आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। उसे हथियार डालने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन उसने एक न सुनी।
किश्तवाड़ पुलिस ने बताया कि हिजबुल के आतंकवादी तारिक हुसैन वाणी को हथियार बेचने के आरोप में देवी दास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। तारिक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। तारिक ने पूछताछ में बताया कि उसने दास से हथियार खरीदा था और किश्तवाड़ जिले में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हुआ था।
तारिक पिछले साल नवंबर में हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा था और उसे गत वर्ष दिसंबर में ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसने डेढ़ लाख रुपये में एक पुरानी राइफ ल और बारूद खरीदा था। यह हथियार 70 के दशक का बना था।
तारिक पिछले साल नवंबर में हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा था और उसे गत वर्ष दिसंबर में ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसने डेढ़ लाख रुपये में एक पुरानी राइफ ल और बारूद खरीदा था। यह हथियार 70 के दशक का बना था।