फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Terrorists fired upon 42 Rashtriya Rifles camp at Tral

जम्मू-कश्मीर के त्राल में सैन्य कैंप पर आतंकियों ने किया हमला, जवान शहीद

Fri, 26 Oct 2018 01:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 26 Oct 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Terrorists fired upon 42 Rashtriya Rifles camp at Tral
- फोटो : फाइल
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में वीरवार की देर शाम आतंकियों की ओर से सेना के कैंप पर किए गए हमले में एक जवान शहीद हो गया। एक अन्य जवान घायल है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।
विज्ञापन


त्राल इलाके के नादेर में आतंकियों ने 42 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर आतंकी हमला किया। इसमें गेट पर तैनात जवानों को निशाना बनाया गया। जवानों की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


इसमें दो जवान घायल हो गए। दोनों को श्रीनगर के बादामीबाग स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक ने दम तोड़ दिया। शहीद जवान की शिनाख्त एनजी लियाना तथा घायल की तकिया दोनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के बारामुला और अनंतनाग में चली भीषण मुठभेड़ में छह आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों पर पथराव

Jammu and Kashmir Terrorists fired upon 42 Rashtriya Rifles camp at Tral
घाटी में आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों को वीरवार को भारी सफलता मिली। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में लश्कर के जिला कमांडर समेत दो आतंकी मार गिराए गए, जबकि अनंतनाग में चार आतंकी ढेर किए गए। बारामुला में लगभग 12 घंटे तक चली मुठभेड़ में लश्कर के जिला कमांडर समेत दो आतंकियों का सफाया किया गया।  इनसे हथियार, गोला बारूद और अन्य सामग्री बरामद हुई है। यहां लश्कर का एक बड़ा ग्रुप मीटिंग के लिए इकट्ठा हुआ था। इनमें पाकिस्तानी लश्कर कमांडर अबू जरगाम और अन्य कई टॉप आतंकी थे जो भाग निकले।

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों की ओर से आतंकियों के एक दल को ट्रैक किया जा रहा था। इसके आधार पर क्रीरी के अथूरा गांव में बुधवार देर रात को एक बड़े ग्रुप की मौजूदगी की सूचना पर सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), 53 बटालियन सीआरपीएफ और एसओजी बारामुला और क्रीरी ने मिलकर इलाके की घेराबंदी की। वीरवार तड़के ऑपरेशन शुरू किया गया। आतंकियों को पहले समर्पण के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। रिहायशी इलाका होने के चलते पहले स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया जिसके बाद आतंकियों के खिलाफ  कार्रवाई की गई। एसएसपी बारामुला इम्तियाज हुसैन ने बताया कि दो आतंकी मारे गए हैं। आबादी और मकानों को कम से कम नुकसान पहुंचे, इसे ध्यान में रख कर आपरेशन किया गया। लोग मुठभेड़ स्थल पर एरिया क्लियर होने तक नहीं जाएं। इसके लिए इलाके में पोस्टर भी लगवाए गए हैं।

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के आरवनी इलाके में वीरवार को सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को मार गिराया। इलाके में एक सूचना के आधार पर वीरवार शाम करीब 5:15 बजे सेना की एक राष्ट्रीय राइफ ल्स (आरआर), सीआरपीएफ और एसओजी ने साझा तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया। आतंकियों ने घेरा सख्त होता देख सर्च पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में चार आतंकियों को मार गिराया गया। अंधेरे के चलते सुरक्षाबलों द्वारा फ्लड लाइट्स भी लगाई गई ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए घेरा तोड़कर भाग न सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed