फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir: terrorists carry out two grenade attacks in Pulwama

पुलवामा में आतंकियों ने दो हमलों को दिया अंजाम, सुरक्षा बल और नेकां नेता के घर को बनाया निशाना

Thu, 31 May 2018 03:46 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 31 May 2018 03:46 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir: terrorists carry out two grenade attacks in Pulwama

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को आतंकियों ने दो स्थानों पर ग्रेनेड हमला किया। एक हमले में सुरक्षा बलों की नाका पार्टी तो दूसरे में नेकां नेता के घर को निशाना बनाया। दोनों घटनाओं के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पहला हमला जिले के बनूरा गांव में नए सर्कुलर रोड पर किया गया जहां आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी को निशाना बनाया। आतंकियों की ओर से फेंका गया ग्रेनेड निशाने पर न लगते हुए पास के एक सेब के बगीचे में गिरकर फट गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। 
विज्ञापन


दूसरा हमला जिले के त्राल इलाके में हुआ जहां आतंकियों ने विपक्षी दल नेशनल कांफ्रेंस के नेता मोहम्मद अशरफ भट के घर पर ग्रेनेड दागा। ग्रेनेड घर के गेट पर बने गार्ड बंकर और मकान के बीच स्थित बाग में गिरकर फटा। इस दौरान नेकां नेता परिवार वालों के साथ घर पर मौजूद थे जो सहम गए। घटना के बाद आतंकी भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भट ने कहा कि दरअसल यह दक्षिणी कश्मीर में स्थानीय लोगों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई का नतीजा है। सरकार की सीजफायर की घोषणा जमीनी स्तर पर कहीं नहीं दिखाई दे रही क्योंकि आए दिन लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड रहा है। कहा कि कई अन्य लोगों ने भी चुनाव में भाग लिया है, लेकिन पता नहीं क्यों हर बार उन्हें ही निशाना बनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed