{"_id":"5f7ca48c6fa6cd1a6869daea","slug":"jammu-and-kashmir-terrorist-fired-upon-one-bjp-worker-at-nunar-of-ganderbal-one-terrorist-killed-and-police-constable-mohd-altaf-martyr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: गांदरबल भाजपा उपाध्यक्ष के घर आतंकी हमला, जवाबी कार्रवाई में आतंकी ढेर, पीएसओ शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: गांदरबल भाजपा उपाध्यक्ष के घर आतंकी हमला, जवाबी कार्रवाई में आतंकी ढेर, पीएसओ शहीद
Tue, 06 Oct 2020 10:38 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
भाजपा उपाध्यक्ष के घर आतंकी हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के नुनार इलाके में मंगलवार की रात आतंकवादियों ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुलाम कादिर राथर के घर पर हमला कर दिया। उनके साथ तैनात पीएसओ ने तत्काल जवाबी फायरिंग की जिसमें अज्ञात आतंकी मारा गया। क्रास फायरिंग में पीएसओ भी शहीद हो गया।
सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। भाजपा पदाधिकारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। गांदरबल के एसएसपी खलील पोसवाल के अनुसार, मंगलवार की रात लगभग नौ बजे नुनार इलाके में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुलाम कादिर राथर अपने घर पर थे।
उसी समय आतंकियों ने घर पर हमला कर दिया। कादिर के साथ तैनात पीएसओ के रूप में जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल मोहम्मद अल्ताफ ने तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए एक अज्ञात आतंकी को मार गिराया। हालांकि पीएसओ मोहम्मद अल्ताफ भी गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भाजपा पदाधिकारी के घर पर हुए हमले में कितने आतंकी शामिल थे। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

हमलावरों की तलाश हो रही है। कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर घटना को साझा करते हुए बताया कि इस हमले में भाजपा नेता पूरी तरह सुरक्षित हैं।
पहले भी हो चुके हैं भाजपा नेताओं पर हमले
यह पहला मौका नहीं है जब आतंकियों ने भाजपा नेताओं को निशाना बनाया है। पांच अगस्त को कुलगाम में आतंकियों ने भाजपा सरपंच सज्जाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जुलाई माह में बांदीपोरा के जिला अध्यक्ष और उनके दो परिजनों की हत्या कर दी गई थी।
23 सितंबर को निर्दलीय बीडीसी अध्यक्ष की कर दी थी हत्या
पिछले माह 23 सितंबर को आतंकियों ने निर्दलीय बीडीसी अध्यक्ष भूपेंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके पहले आठ जून को अनंतनाग में कांग्रेस नेता और सरपंच अजय पंडिता की हत्या आतंकियों ने कर दी थी।