फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Teachers will get training to solve problems of students

जम्मू-कश्मीर: छात्रों की समस्याएं सुलझाने के लिए शिक्षकों को मिलेगी ट्रेनिंग

Fri, 08 Oct 2021 03:17 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 08 Oct 2021 03:17 PM IST
सार

जेयू का गृह विज्ञान विभाग तैयार कर रहा प्रस्ताव। प्रो. शशि मन्हास ने बताया कि स्कूलों में किशोर छात्र होते हैं। उनकी विभिन्न प्रकार की समस्याएं होती हैं। शिक्षकों को इन समस्याओं के समाधान के बारे में जागरूक किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Teachers will get training to solve problems of students
जम्मू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में स्कूल शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके तहत शिक्षक छात्रों की समस्याओं को समझेंगे। उसी के मुताबिक उन्हें प्रेरित भी करेंगे। गृह विज्ञान विभाग की प्रो. शशि मन्हास ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते स्कूल बंद रहने से छात्रों और शिक्षकों के बीच एक लंबा गैप रहा है।
विज्ञापन


अभी पढ़ाई ऑनलाइन मोड से जारी है। ज्यों ही स्कूल खुलेंगे तो छात्रों को मुख्य धारा में लाने के लिए शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ट्रेनिंग में शिक्षकों को छात्रों को मोटिवेट करने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


शिक्षकों के लिए इंट्रोवेंशन प्रोग्राम भी करवाएं जाएंगे। प्रो. शशि मन्हास ने बताया कि स्कूलों में किशोर छात्र होते हैं। उनकी विभिन्न प्रकार की समस्याएं होती हैं। शिक्षकों को इन समस्याओं के समाधान के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सचिवालय कर्मचारियों का आधा माह छुटि्टयों में बीतेगा, जानिए कब-कब होगें अवकाश

गृह विज्ञान विभाग भ्रूण हत्या के प्रति करेगा जागरूक
जेयू के गृह विज्ञान विभाग में भ्रूण हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए शोध जारी है। शोध में भ्रूण हत्या के कारणों का पता लगाकर समाज को जागरूक किया जाएगा। प्रो. शशि मन्हास ने बताया कि समाज में भ्रूण हत्या बड़ी समस्या है। विभाग महिला चिकित्सा कर्मियों समेत बाकी महिलाओं से मिलकर संबंधित समस्या का समाधान निकालने के बारे में शोध कर रहा है। महिलाएं अपनी राय देती हैं। उन्होंने बताया कि भ्रूण हत्या का प्रमुख कारण आर्थिक कमजोर स्थिति, बेटी के अधिकारों का अभाव आदि समस्याएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed