फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Suspicious bag found on National Highway near Saidpura, investigation underway

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों के काफिले को उड़ाने की आतंकी साजिश नाकाम, बारामुला-हंदवाड़ा रोड पर लगाई गई आईईडी की गई निष्क्रिय

Thu, 06 Jan 2022 03:19 PM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 06 Jan 2022 03:19 PM IST
सार

सैदपुरा के पास संदिग्ध बैग मिलने पर यातायात को दो घंटे तक बंद कर दिया गया। सेना और बम निरोधक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Suspicious bag found on National Highway near Saidpura, investigation underway
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारामुला-हंदवाड़ा मार्ग पर सुरक्षा बलों के काफिले को उड़ाने की आतंकियों की साजिश को सुरक्षा बलों ने वीरवार को नाकाम बना दिया। राफियाबाद गांव के पास सड़क किनारे रखी गई आईईडी को बरामद कर उसे निष्क्रिय किया गया। इसके चलते दो घंटे तक सड़क पर यातायात रोक दिया गया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि राफियाबाद गांव के पास लोगों ने संदिग्ध बैग देखा। इसके बाद सेना को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने खतरे की आशंका में पूरे इलाके को घेर लिया और यातायात रोक दिया गया। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि बैग में आईईडी है। बाद में इसे निष्क्रिय कर दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शरीर पर गोली के घाव
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।  सूत्रों ने बताया कि इस मार्ग पर सेना के साथ ही अन्य सुरक्षा बलों के काफिले गुजरते रहते हैं।

आतंकियों की साजिश इन वाहनों को निशाना बनाने की थी जिसे नाकाम कर दिया गया। यह आतंकियों के लिए बड़ा झटका है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों की सतर्कता की वजह से बड़े हादसे से बचा जा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed