फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir state election 2014

भाजपा की लहर से कांग्रेस, नेकां हताश : नड्डा

Thu, 20 Nov 2014 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 20 Nov 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir state election 2014

घाटी में जाति के नाम पर भेदभाव फैलाने का प्रयास करने के लगे आरोपों को भारतीय जनता पार्टी ने सिरे से नकारते हुए इसे हताशा की संज्ञा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रभारी जेपी नड्डा ने कहा कि कश्मीर में भाजपा के बढ़ते आधार को देख कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस हताश और निराश हैं।

विज्ञापन


यही कारण है कि वह भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कश्मीर की जनता इन राजनीतिक दलों की रणनीतियों से अच्छी तरह वाकिफ हो चुकी हैं। इसलिए अब वे इनके झांसे में आने वाली नहीं है। भाजपा के स्टार प्रचारक नड्डा ने मंगलवार को जम्मू में भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद यह बातें कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों का जिस तरह समर्थन मिल रहा है। खासकर युवा वर्ग के रिस्पांस को देखते हुए पार्टी आश्वस्त है कि 44 प्लस का मिशन पाकर रियासत में सरकार बनाएंगे। भाजपा जम्मू-कश्मीर में विशेष रणनीति के तहत चुनाव लड़ रही है। चुनाव प्रचार के दौरान लोगों का प्यार और समर्थन भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा के लिए लहर पैदा कर दी है। भले वह जम्मू हो या फिर कश्मीर व लद्दाख। हर जगह लोगों का पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है। इसी विश्वास से पार्टी की सरकार बनाने की सोच को मजबूती मिली है। आरएसएस नेता द्वारा कश्मीरियों के भारतीयकरण के संबंध में जारी विवादास्पद बयान पर नड्डा कुछ भी कहने से कतरा गए। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक ही मिशन है, सभी को साथ लेकर विकास करना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed