फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir state election 2014

जम्मू कश्मीर में आग से न खेले भाजपाः आजाद

Thu, 20 Nov 2014 12:11 PM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir state election 2014

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि कश्मीर में भाजपा आग से खेल रही है। जम्मू कश्मीर संवेदनशील राज्य है और यह पाकिस्तान-चीन की सीमा पर भी स्थित है।

विज्ञापन


वैसे तो कहीं भी संप्रदाय के आधार पर वोटों का ध्रुवीकरण गलत है लेकिन जम्मू कश्मीर के संदर्भ में यह और भी घातक है। उन्होंने कहा कि भाजपा से सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस ही लड़ रही है।
विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी में से कोई परदे के पीछे तो कोई टेबल के नीचे से समझौते की होड़ में शामिल है। आजाद ने दावा किया कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने भाजपा पर रिफ्यूजियों के साथ धोखा करने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील रियासत में वोटों का ध्रुवीकरण घातक

jammu and kashmir state election 2014

आजाद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस हवाई घोड़े नहीं छोड़ती। भाजपा तो हवाई किले बनाने में लगी है। उन्होंने भाजपा के मिशन 44 प्लस को ऐसा सपना बताया जो कभी पूरा नहीं हो सकेगा। कांग्रेस को प्रथम चरण के चुनाव की 15 में से दो तिहाई सीटें हासिल होंगी।

आजाद ने कहा कि सर्वे जम्मू कश्मीर में हकीकत का अंदाजा नहीं लगा सकते क्योंकि यहां की भौगोलिक परिस्थितियां अलग हैं। कांग्रेस सुशासन पारदर्शिता, भ्रष्टाचार से मुक्ति, और कार्य संस्कृति वाली सरकार देने को वचनबद्ध है।

उन्होंने कहा कि नेकां की वजह से रियासत में फूड सिक्योरिटी बिल लागू नहीं हो सका। गरीबों को सस्ते दाम पर अनाज देने की व्यवस्था सोनिया गांधी की पहल पर हुई थी जिससे रियासत वंचित रह गई।

नेकां और पीडीपी का भाजपा से गुप्त समझौता

jammu and kashmir state election 2014

गठबंधन सरकार एक मजबूरी होती है। सबसे बेहतर स्थिति है कि एक पार्टी की सरकार बने लेकिन मजबूरी में गठबंधन सरकार बनानी पड़ती है। आजाद ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे संघर्ष के बाद रिफ्यूजियों को एकमुश्त पैकेज के लिए नेकां को सहमत किया और पैकेज को कैबिनेट ने केंद्र के पास भेजा।

अब केंद्र सरकार ने इसे वापस भेजकर रिफ्यूजियों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की निराशा अब नहीं है। लोकतंत्र में ऐसा होता है। कांग्रेस पहले भी हारी, लेकिन, बाद में फिर सरकार में आई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आस्ट्रेलिया में कुछ कहते हैं और देश में आरएसएस अलग एजेंडे पर चलता है। रात के अंधेरे में अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। यह सामाजिक एकता तोड़ने की कोशिश है।

दुनिया में भारत की इज्जत एकजुटता के कारण होती है, सामाजिक विभाजन के कारण नहीं। हर पार्टी को लक्ष्मण रेखा की मर्यादा समझनी चाहिए। कांग्रेस ने देश हित में कुर्बानियां दी हैं और अब पार्टी हित में देश को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed