फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir state election 2014

जम्मू-कश्मीर में आज से शुरु हुआ स्टार-वार

Wed, 19 Nov 2014 05:06 PM IST
Updated Wed, 19 Nov 2014 05:06 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir state election 2014

रियासत में बुधवार से स्टार वार शुरू हो जाएगा। चुनाव प्रचार के लिए विभिन्न दलों के नेताओं का दौरा 19 नवंबर से शुरू होगा। भाजपा मिशन 44 प्लस के साथ मैदान में है तो कांग्रेस, नेकां और पीडीपी अपने किले को सुरक्षित रखते हुए नए की तलाश में है।

विज्ञापन


सत्ता संग्राम में हर दल राज्य में नई सरकार बनाने को लालायित है। इसके लिए तमाम दांव चले जा रहे हैं। भाजपा ने इस सप्ताह के लिए अपने नेताओं के कार्यक्रम जारी कर दिए हैं। खास बात यह है कि सारा जोर चिनाब वैली पर है।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को पडर किश्तवाड़ और भद्रवाह में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित रैली को संबोधित करेंगे। 20 नवंबर को पार्टी के कई नेता यहां रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी का कार्यक्रम जारी, किश्तवाड़ में करेंगे सभा

jammu and kashmir state election 2014

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बनिहाल और रामबन में तो पार्टी का अल्पसंख्यक चेहरा मुख्तार अब्बास नकवी कारगिल में सभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह लेह में पार्टी के पक्ष में हवा बनाएंगे। पहले चरण में 15 सीटों में छह चिनाब वैली तथा चार लद्दाख में है जिस पर भाजपा का विशेष ध्यान है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम भी पार्टी ने जारी कर दिया है। वे 22 नवंबर को सुबह 10.10 बजे किश्तवाड़ में रैली को संबोधित करेंगे। आधे घंटे तक रैली स्थल पर रहने के बाद वे सुबह 10.40 बजे लौट जाएंगे।

मोदी की रैली की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं। सुरक्षा के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां चल रही हैं। जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर आवश्यक इंतजाम की समीक्षा भी की।

यह रहेंगे नेताओं के कार्यक्रम

jammu and kashmir state election 2014

राजनाथ सिंह : बुधवार को पडर किश्तवाड़ में सुबह 9.55 बजे, भद्रवाह में सुबह 11.30 बजे
अमित शाह : 20 नवंबर को बनिहाल में सुबह 10.15 बजे और रामबन में 12.00 बजे
मुख्तार अब्बास नकवी : 20 नवंबर को कारगिल में सुबह साढ़े नौ बजे
राजनाथ सिंह : 20 नवंबर को लेह में सुबह 10 बजे
नरेंद्र मोदी : 22 नवंबर को किश्तवाड़ में सुबह 10.10 बजे
सोनिया गांधी : 21 नवंबर को रामबन में सभा को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed