फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir state election 2014

बसपा ने पांच और प्रत्याशियों को मैदान में उतारा

Tue, 18 Nov 2014 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 18 Nov 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir state election 2014

बसपा ने विधानसभा चुनाव में पांच और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। सोमवार को पार्टी के जम्मू-कश्मीर प्रभारी एवं बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र कश्यप ने इसकी घोषणा की। आल इंडिया गुर्जर फेडरेशन के प्रधान शौकत गुर्जर ने पीडीपी का साथ छोड़कर बसपा का हाथ थाम लिया। उन्हें पार्टी ने जम्मू पूर्व से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

विज्ञापन


वहीं, पार्टी ने कालाकोट से मोहम्मद रफीक इंकलाबी, गुलाबगढ़ से इंजीनियर जवाहर सिंह, गूल अरनास से शरवन लंगेह और छंब से राकेश कुमार को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही पार्टी ने राज्य की 87 सीटों में से 60 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


कश्यप ने कहा कि जिन सीटों पर पार्टी को जीतने की उम्मीद है। वहां से पार्टी ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं और कुछ बची सीटों पर और भी उम्मीदवार उतारेंगे। यह भी बताया कि राज्य में चुनाव प्रचार के लिए सात दिसंबर को पार्टी प्रमुख मायावती जम्मू में जनसभा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुच्छेद 370, अफस्पा, एलओसी पर बढ़ते तनाव, आईबी पर पाक गोलाबारी और पिछले दिनों आई बाढ़ से हुए नुकसान पर बोलते हुए कश्यप ने कहा कि इन तमाम मुद्दों को सुलझाने की जगह इस पर एनसी, कांग्रेस, भाजपा और पीडीपी ने मात्र राजनीति की है और इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर वोट बैंक को पक्का करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed