{"_id":"5eb1a9b9f0e0181d6c541897","slug":"jammu-and-kashmir-special-dg-of-crpf-inspected-the-site-of-handwara-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी ने हमले वाली जगह का लिया जायजा, बोले-हमारे जवानों ने डटकर किया मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी ने हमले वाली जगह का लिया जायजा, बोले-हमारे जवानों ने डटकर किया मुकाबला
Tue, 05 May 2020 11:30 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 05 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
हंदवाड़ा आतंकी हमला
- फोटो : साकिब नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी जुल्फिकार ने हंदवाड़ा में सोमवार को सीआरपीएफ टीम पर हुए हमले वाली जगह का दौरा किया और जवानों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान सीआरपीएफ के अन्य आला अधिकारी भी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि हमारे जवानों ने डटकर मुकाबला किया, लेकिन दुर्भाग्यवश वे शहीद हो गए। बता दें कि हंदवाड़ा के वंगाम में सोमवार को सीआरपीएफ टीम पर हुए हमले में 3 जवान शहीद हो गए थे।
मीडिया से बात करते हुए स्पेशल डीजी ने कहा कि जो लोग इस हमले के पीछे हैं उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। देश विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। हमले में स्टील बुलेट्स के इस्तेमाल को लेकर उन्होंने कहा कि यह सब ऑपरेशनल बातें हैं जो साझा नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
वहीं स्थानीय युवक की मौत को लेकर उन्होंने कहा कि क्रॉस फायरिंग में स्थानीय युवक की मौत मामले की जांच चल रही है।

रात भर जारी रहा तलाशी अभियान
एक अधिकारी ने बताया कि रात भर कुछलू, बहरामपोरा, साइपोरा, गोरिपोरा, रेशीपोरा, वंगाम, बदरा, रेनन, आदि में सर्च ऑपरेशन जारी था।
क्रॉस फायरिंग में मारे गए युवक को शीरी में दफनाया
इसी बीच जवानों और आतंकियों के बीच हुई क्रॉस फायरिंग में मारे गए 14 वर्षीय उमर भट्ट को बारामुला के शीरी में दफनाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक को
अभिभावकों की मौजूदगी में दफनाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के खतरे से बचने के लिए जनाजे में इक्कठा होने वाली भीड़ को रोकने के लिए ये कदम उठाया गया।