फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Soldiers celebrated Diwali on the India-Pakistan border, see photos of enthusiasm and vigilance

जम्मू कश्मीर: भारत-पाकिस्तान सीमा पर जवानों ने धूमधाम से मनाई दिवाली, उमंग-उत्साह और चौकसी की देखें तस्वीरें

Wed, 03 Nov 2021 10:31 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 03 Nov 2021 10:31 PM IST
सार

भारत पाकिस्तानी सीमा पर तैनात जवानों ने कई जगहों पर दिवाली के मौके पर दीप जलाए। दीपावली के मौके पर नियंत्रण रेखा और अंतराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी कड़ी की गई है। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Soldiers celebrated Diwali on the India-Pakistan border, see photos of enthusiasm and vigilance
भारत-पाकिस्तान सीमा पर दिवाली के मौके पर जवान। - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात जवानों ने धूमधाम से दिवाली मनाई। सीमा पर लगी फेंसिंग के नजदीक उन्होंने दीये जलाकर पूरे इलाके को रोशन कर दिया।  इस बीच वह बेहद सतर्क नजर आए। घरों से दूर रहकर जवान उत्साह के साथ इस त्योहार को मना रहे हैं।  परगवाल सीमा चौकी गडखाल में बुधवार को बीएसएफ की 171 वीं वाहिनी ने कार्यक्रम का आयोजन कर स्थानीय लोगों के साथ दिवाली मनाई। द्वितीय कमान अधिकारी टी. मोहन और डिप्टी कमांडेंट अर्जुन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Jammu and Kashmir: Soldiers celebrated Diwali on the India-Pakistan border, see photos of enthusiasm and vigilance
भारत-पाकिस्तान सीमा पर दिवाली के मौके पर जवान। - फोटो : एएनआई

2005 में कश्मीर में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान गोपाल शर्मा की पत्नी शक्ति देवी ने दीप जलाकर इस दिन को यादगार बनाया। डिप्टी कमांडेंट ने शहीद की जीवनी पर रोशनी डालते हुए जवानों में जोश भरा।  कार्यक्रम के आखिर में जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ पटाखे जलाकर दिवाली मनाई। इस मौके पर सरपंच कश्मीर सिंह, चौकी प्रभारी आरएस परिहार, सब इंस्पेक्टर जोशी, सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार समेत कई जवान और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jammu and Kashmir: Soldiers celebrated Diwali on the India-Pakistan border, see photos of enthusiasm and vigilance
भारत-पाकिस्तान सीमा पर दिवाली के मौके पर जवान। - फोटो : एएनआई

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा जनकल्याण समिति ने बीएसएफ जवानों संग बुधवार को दीपावली मनाई। इसमें पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सैनी सहित अन्य लोग भी शामिल रहे। त्योहारों को हर बार सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ मनाने वाली सीमा जनकल्याण समिति के जिला प्रधान भारत भूषण सैनी, अरनिया ब्लाक के प्रधान डॉक्टर रघुबीर सिंह सहित अन्य सदस्यों का कहना है कि इस बार भी सीमा सुरक्षा बल की पोस्टों पर गए और जवानों संग दीप जलाकर त्योहार मनाया।

विज्ञापन

Jammu and Kashmir: Soldiers celebrated Diwali on the India-Pakistan border, see photos of enthusiasm and vigilance
दिवाली के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राएं। - फोटो : पीटीआई

कहा, जवान त्योहार परिवार के साथ नहीं मना सकते। वो हमारी रक्षा के लिए सीमा पर तैनात हैं। इसलिए हमारा दायित्व है कि हम उन्हें अकेला महसूस न होने दें। उन्हें यह अहसास कराएं कि हम सब लोग उनका ही परिवार का हिस्सा हैं।सीमा पर शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। जवानों का कहना था कि समिति कई साल से हर त्योहार हमारे साथ मना रही है। हमें कभी भी ऐसा नहीं लगा कि हम परिवार के साथ त्योहार नहीं मना पाए, क्योंकि समिति परिवार की कमी पूरी कर देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed