फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: SIA raids at 12 locations including the house of Babu Singh arrested in Hawala case

जम्मू-कश्मीर : हवाला मामले में गिरफ्तार बाबू सिंह के घर समेत 12 ठिकानों पर एसआईए के छापे

Sat, 14 May 2022 02:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 May 2022 02:54 AM IST
सार

एसआईए की टीमों ने कठुआ के खरोट और बरवाल में बाबू सिंह के दो करीबियों के ठिकानों के साथ बाबू सिंह के निवास और इसी मामले में पकड़े गए उनके रिश्तेदार के वार्ड-9 स्थित घर को खंगाला। सूत्रों के अनुसार यहां से टीमों ने एक लैपटॉप और एक मोबाइल के साथ अन्य कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: SIA raids at 12 locations including the house of Babu Singh arrested in Hawala case
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने हवाला मामले में शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश में 12 स्थानों पर छापामारी की। इसमें गिरफ्तार पूर्व मंत्री बाबू सिंह के घर समेत कठुआ में अन्य तीन ठिकानों पर शुक्रवार को छापा मारा। इसके साथ ही जम्मू, डोडा व कश्मीर में भी कार्रवाई की गई। इस दौरान डिजिटल सबूत, जरूरी कागजात तथा अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। 

विज्ञापन


एसआईए की टीमों ने कठुआ के खरोट और बरवाल में बाबू सिंह के दो करीबियों के ठिकानों के साथ बाबू सिंह के निवास और इसी मामले में पकड़े गए उनके रिश्तेदार के वार्ड-9 स्थित घर को खंगाला। सूत्रों के अनुसार यहां से टीमों ने एक लैपटॉप और एक मोबाइल के साथ अन्य कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं। 
विज्ञापन


हालांकि किसी भी अधिकारी ने फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की है। शुक्रवार सुबह सात बजे के करीब एसआईए की चार अलग-अलग टीमें कठुआ पहुंचीं। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ टीमों ने शहर के वार्ड-2, वार्ड-9 के साथबरवाल और खरोट में चार जगह तलाशी ली। लगभग चार घंटे तक चली कार्रवाई में टीमों ने कई सबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाला मामले में गिरफ्तार हुए थे पूर्व मंत्री
हवाला मामले में नाम सामने आने के बाद फरार हुए पूर्व मंत्री बाबू सिंह को पुलिस ने कीड़ियां गंडियाल इलाके से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें जम्मू पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल बाबू सिंह न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं और मामले की जांच एसआईए कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed