{"_id":"624a757cf1b2146c4b710abe","slug":"jammu-and-kashmir-seven-houseboats-gutted-in-fire-at-srinagar-nigeen-lake","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के नगीन झील में बने सात हाउसबोट जलकर राख, करोड़ों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के नगीन झील में बने सात हाउसबोट जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
Mon, 04 Apr 2022 10:12 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:12 AM IST
सार
श्रीनगर में निगीन झील पर आग लगने से सात हाउसबोट जलकर राख हो गईं। आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के नगीन झील में सोमवार की मध्यरात्रि आग लगने से सात हाउसबोट और तीन शेड जल गए। स्थानीय निवासी ने बताया कि पहले आग एक हाउसबोट से लगी, जिसने देखते ही देखते पास की होसबोट को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना पर दमकल की 6 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। मशक्कत से आग को बुझाया जा सका। हाउसबोट मालिक राज मोहम्मद ने कहा कि आग दोपहर करीब ढाई बजे लगी, जो देखते ही देखते फैल गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह पत्नी के साथ इस हाउसबोट में ही रहते थे। यही हमारी रोजी-रोटी का जरिया था। अब उनके पास सिर छुपाने के लिए कोई ठिकाना नहीं है। पत्नी के गहने भी इस आग में जल गए। राज मोहम्मद ने कहा, उन्हें करीब तीन करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। क्षतिग्रस्त हाउसबोट में रॉयल पैराडाइज, इंडिया पैलेस, जर्सी, लिली ऑफ द वर्ल्ड, न्यू महाराजा पैलेस, यंग स्विफ्ट एंड फ्लोरा शामिल हैं।