फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Security forces launched cordon and search operation at Sopore in Baramulla

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में लश्कर का आतंकी ढेर, हथियार व गोला बारूद बरामद, इंटरनेट सेवा बंद

Wed, 17 Jul 2019 01:41 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 17 Jul 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Security forces launched cordon and search operation at Sopore in Baramulla
फाइल फोटो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में बुधवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर ए ताइबा के एक आतंकी को मार गिराया। उसके पास से हथियार व गोला बारूद बरामद किए गए हैं। वह नागरिकों की हत्या समेत कई मामलों में शामिल रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सुरक्षाबलों को सोपोर के मीर मोहल्ला गुंड ब्रथ में मंगलवार देर रात को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद सेना की 22 राष्ट्रीय राइफ ल्स (आरआर), सीआरपीएफ  और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों द्वारा इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान रात भर घेराबंदी रखी गई और सुबह सूरज की पहली किरण के साथ ही बुधवार तड़के दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार इसमें एक स्थानीय आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली। इसकी शिनाख्त बारामुला जिले के आरामपोरा के अदनान अहमद चन्ना के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार मारे गए आतंकी से 1 एके 56 राइफ ल, 3 एके मैगजीन, 10 एके गोलियां और 2 पाउच के अलावा अन्य कुछ समान बरामद हुआ है जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लश्कर में शामिल होने के एक महीने बाद ही मारा गया
मारा गया आतंकी अदनान इस साल 15 जून को आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा में शामिल हुआ था। इससे पहले भी वह आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा था। अधिकारी के अनुसार मारा गया आतंकी बारामुला में 30 मार्च को अर्जुमंद मजीद भट नामक स्थानीय की हत्या, 28 अप्रैल को सोपोर में एक स्थानीय फिरोज अहमद गोजरी पर फ ायरिंग के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को आतंकवाद में शामिल करने जैसे मामलों में शामिल था।


मोबाइल इंटरनेट व शिक्षण संस्थान बंद
इलाके में मुठभेड़ की खबर फैलते ही जिला प्रशासन द्वारा मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करा दी गई। आस-पास के शिक्षण संस्थानों को भी बंद करा दिया गया। एहतियातन पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed