फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Security forces deploy drone to conduct search operation after villagers from Mangu Chak village of Samba

Jammu Kashmir: सांबा के मंगू चक में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

Sun, 17 Jul 2022 01:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Jul 2022 01:00 PM IST
सार

सांबा के मंगू चक में ड्रोन दिखने के बाद हड़कंप मच गया। देर रात ग्रामीणों ने पुलिस को इलाके में एक ड्रोन के आने खबर दी। जिसके बाद पुलिस ने आज सुबह से इलाके में तलाशी अभियान चला रखा है। 
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Security forces deploy drone to conduct search operation after villagers from Mangu Chak village of Samba
सांबा के मंगू चक में फिर दिखा ड्रोन - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा सेक्टर के मंगू चक गांव में पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने ड्रोन दिखाई देने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। हालांकि, बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रकार की कोई गतिविधि सांबा बॉर्डर पर नहीं देखी गई। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मंगू चक गांव के लोगों ने ड्रोन देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। शनिवार रात को मिली सूचना पर पुलिस ने फौरनतलाशी अभियान चलाया। पूरे इलाके के चप्पे-चप्पे को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पूर्व चार जुलाई को सीमावर्ती गांव राजपुरा में भी पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया था। इस पर पुलिस के एसओजी विंग के जवानों ने तड़के सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। इसी तरह से 29 मई को कठुआ पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पाकिस्तान ड्रोन को मार गिराया था, जिससे स्टिकी बम और यूबीजीएल ग्रेनेड बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन, घुसपैठ और तस्करी से बाज नहीं आ रहा पाक
आपको बता दें कि नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम की आड़ में पाकिस्तान की नापाक हरकतों से सीमावर्ती लोगों को सरहद की शांति भंग होने का डर सताने लगा है। पिछले एक सप्ताह में सेना ने चक्कां दा बाग क्षेत्र से आतंकियों की घुसपैठ और बैट हमले की साजिश को नाकाम किया है। 

इस दौरान भीषण गोलाबारी भी हुई, जिससे से लोग सहम गए। वहीं शुक्रवार रात को पाकिस्तानी महिला को चक्कां दा बाग क्षेत्र से घुसपैठ करते पकड़ लिया गया। इसके बाद अब कृष्णा घाटी सेक्टर के बलनोई क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में भेजा गया। इसको सेना के जवानों ने गोलीबारी करके खदेड़ दिया।

पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों से नियंत्रण रेखा पर चल रहे संघर्ष विराम पर भी असर पड़ने के आसार हैं। हाल ही में आतंकी घुसपैठ और बैट हमले को नाकाम करने के लिए गोलाबारी गई। इससे पूरे इलाके में लोगों को संघर्ष विराम उल्लंघन के दिनों की दहशत सताने लगी। 

लोगों का कहना है कि अभी तो सेना की तरफ से हर प्रकार से संयम बरता जा रहा है, लेकिन इसी प्रकार पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकतें बढ़ती रहीं तो नियंत्रण रेखा के हालात फिर से खराब हो जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed