फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Security camp on target of hybrid terrorists in the valley

जम्मू-कश्मीर : घाटी में हाइब्रिड आतंकियों के निशाने पर सिक्योरिटी कैंप, फिदायीन हमले की आशंका

Mon, 01 Nov 2021 04:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Nov 2021 04:43 AM IST
सार

आईएसआई ने पीओके में बैठे आतंकी हैंडलरों को कैंप एवं पोस्ट को निशाना बनाने का दबाव बनाया। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Security camp on target of hybrid terrorists in the valley
जम्मू-कश्मीर में तैनात सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर में टारगेट कीलिंग के बाद अब टारगेट सिक्योरिटी कैंप की साजिश रची जा रही है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने  आतंकी संगठनों पर दबाव बनाया है कि कश्मीर में सिक्योरिटी कैंप, पोस्ट पर हमले करें। इसे देखते हुए तमाम सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इनके बाहर मोबाइल बंकर समेत बुलेट प्रूफ वाहन तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, बांदीपोरा, बारामुला और कुपवाड़ा जिलों की एलओसी पर बर्फ पड़ना शुरू हो गया है। ऐसे में बर्फ पड़ने से पहले बड़े स्तर पर आतंकियों की घुसपैठ कराकर भेजने का प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो काफी तादाद में आतंकियों ने सीमा पार से घुसपैठ की भी है। कश्मीर में एक महीने तक पहाड़ों पर काफी बर्फ पड़ेगी। इसके बाद आतंकियों के लिए घुसपैठ करना मुश्किल होता है। एक तरह से दिसंबर से मार्च तक आतंकी घुसपैठ नहीं कर पाते। इसलिए इसके पहले आतंकियों की घुसपैठ कराई जाती है। 
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि कश्मीर में आतंकी संगठन हाइब्रिड आतंकियों की मदद से सिक्योरिटी कैंप, पुलिस पोस्ट, अन्य सुरक्षाबलों की पोस्ट आदि पर हमले कराने की साजिश रची जा रही है। आतंकी इन कैंपों पर फिदायीन, ग्रेनेड हमले कर सकते हैं। आईएसआई ने आतंकी संगठनों पर दबाव बनाया है कि वह ऐसे हमले करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पीओके में मौजूद लश्कर ए ताइबा, जैश-ए-मोहम्मद और आरटीएफ संगठन के हैंडलरों से आईएसआई ने हमले करने के लिए कहा है। इस समय कश्मीर में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन की जगह आरटीएफ सक्रिय है। इसमें हाइब्रिड आतंकी शामिल हैं। इनकी मदद से पहले आम नागरिकों की टारगेट कीलिंग करवाई गई। अब इनकी मदद से सिक्योरिटी कैंप और पोस्ट पर हमला कराने की साजिश रची जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed