फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Rohit Kansal said solid arrangements have been made to prevent accidents in electricity corporation

जम्मू-कश्मीर: रोहित कंसल ने कहा- बिजली निगम में दुघर्टनाओं को रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए

Thu, 01 Jul 2021 04:20 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 01 Jul 2021 04:20 PM IST
सार

प्रमुख सचिव ने कहा कि 12 हजार कर्मियों का बीमा किया गया है। साथ ही पांच करोड़ रुपये  के सुरक्षा उपकरण मिलेंगे।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Rohit Kansal said solid arrangements have been made to prevent accidents in electricity corporation
रोहित कंसल - फोटो : एएनआई

विस्तार

बिजली निगम में दुघर्टनाओं को रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। यह बात प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने बिजली निगम के एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सुरक्षा उपकरणों पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बताया कि फील्ड स्तर पर 12 हजार कर्मचारियों का बीमा किया गया। 26 जून से दो जुलाई तक देश भर में विद्युत सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस संबंध में कई कार्यक्रम, सुरक्षा कार्यशालाएं और मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही हैं। जम्मू-कश्मीर में भी विभिन्न डिवीजनों और कार्यालयों में यह सप्ताह मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


कंसल ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी कार्य को करने से पहले सुरक्षा उपाय करने जरूरी हैं। मुलाजिमों को एसओपी के अनुसार काम करने और फीडर प्रबंधकों के साथ संपर्क करने की सलाह दी, ताकि उनके बीच कोई गलत संचार न हो। कहा कि यदि एसओपी को लागू किया जाता है तो दुर्घटनाओं की संभावना समाप्त हो जाएगी। फीडर प्रबंधक और अन्य कर्मचारी सुरक्षा के लिए जवाबदेह हैं। 
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने कहा कि यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी मरम्मत कार्य को शुरू करने से पहले सभी स्तरों पर पर्याप्त संचार सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। मुलाजिमों को सुरक्षा बेल्ट, दस्ताने, हेलमेट, रबर के तलवों वाले जूते और परावर्तक जैकेट जैसे व्यक्तिगत सुरक्षा गियर के उपयोग को प्रोत्साहित और सुनिश्चित करना चाहिए। चेतावनी दी कि दुर्घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लापरवाही के सभी मामलों में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed