{"_id":"615a8cc38ebc3e61f2343aee","slug":"jammu-and-kashmir-roads-will-be-friendly-for-pedestrians-traffic-at-the-parade-crossroads-will-be-streamlined","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पैदल चलने वालों के लिए अनुकूल होंगी सड़कें, परेड चौराहे पर यातायात हुआ सुव्यवस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पैदल चलने वालों के लिए अनुकूल होंगी सड़कें, परेड चौराहे पर यातायात हुआ सुव्यवस्थित
Mon, 04 Oct 2021 10:40 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:40 AM IST
सार
आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के रूप में परेड चौराहे पर यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए ‘परेड जंक्शन का सुधार’ कार्यक्रम आयोजित किया। परेड चौराहे पर वाहनों की पार्किंग सड़क के समानांतर होगी।
विज्ञापन
जम्मू सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड (जेएससीएल) ने आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के रूप में परेड चौराहे पर यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए ‘परेड जंक्शन का सुधार’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पैदल चलने वालों के लिए सड़कें और चौराहों को अनुकूल बनाने के लिए प्रयास किया गया।
विज्ञापन
नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार के लिए जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड लगातार प्रयास कर रहा है। शहर की सबसे व्यस्त सड़कों और चौराहों में सुधार करके पैदल चलने वालों और साइकिल चलाने के लिए उचित स्थान मुहैया करवाया जा रहा है। ‘परेड जंक्शन का सुधार’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पैदल चलने वालों के लिए सड़क अनुकूल बनाना है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- खतरे की घंटी: 20 साल में चार फीसदी पिघल गए ग्लेशियर, झीलों के फटने से मच सकती है तबाही
विज्ञापन
परेड चौराहे पर वाहनों की पार्किंग सड़क के समानांतर होगी। दुकानदारों सहित सभी को अपने वाहनों को चिह्नित स्थानों पर ही पार्क किया जा सकेगा। इस मौके पर महापौर जेएमसी, चंदर मोहन गुप्ता ने जेएससीएल को इस पहल के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधा दी जाएगी।