फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Road leading to Baba Pad Dev place in bad condition, passersby helpless

जम्मू-कश्मीर: बाबा पैड देव स्थान के लिए जाती सड़क खस्ताहाल, राहगीर बेहाल

Sat, 25 Sep 2021 03:09 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 25 Sep 2021 03:09 PM IST
सार

स्थानीय लोग बोले, कई बार अधिकारियों को बताई समस्या, नहीं हुई हल। शहर से करीब छह किलोमीटर दूर बाबा पैड देव स्थान है। यहां रोजाना सैकड़ों लोग आते-जाते हैं, लेकिन सड़क खराब होने से परेशानी होती है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Road leading to Baba Pad Dev place in bad condition, passersby helpless
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में उधमपुर शहर के साथ लगते कावा इलाके में बाबा पैड देव स्थान की तरफ जाने वाले मार्ग की हालत दो साल से खस्ताहाल है। सड़क के बीच जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों के साथ राहगीरों को परेशानी होती है।

विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई बार इस मार्ग की हालत सुधारने की मांग को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के सामने भी रखा है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शहर से करीब छह किलोमीटर दूर बाबा पैड देव स्थान है। यहां रोजाना सैकड़ों लोग आते-जाते हैं, लेकिन सड़क खराब होने से परेशानी होती है।
विज्ञापन


सरपंच साहिल भगत ने बताया कि करीब दो साल पहले तारकोल डाला गया था। सड़क बनाते समय किनारे पर नाली का निर्माण नहीं किया गया, जिससे बारिश होने पर पानी की निकासी नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के बीच जगह-जगह गड्ढे होने से आए दिन दोपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मिलने में देरी से वाहन चालक परेशान

बीएसएफ की फायरिंग रेंज की तरफ जाने वाले वाहनों में सवार जवान भी परेशान होते है। कई लोग इस मार्ग का इस्तेमाल जगानू जाने के लिए भी करते हैं। कई बार ज्ञापन सौंप कर मार्ग की हालत सुधारने की मांग को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के सामने रखा है, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। लोगों ने चेतावनी दी कि 15 दिन के अंदर समस्या हल नहीं हुई तो प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed