फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Registration of workers started on e-shram portal, special camp organized at GMC Kathua

जम्मू-कश्मीर: ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों का पंजीकरण शुरू, जीएमसी कठुआ में विशेष शिविर का आयोजन

Thu, 23 Sep 2021 10:29 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 23 Sep 2021 10:29 AM IST
सार

सरकार के इस पंजीकरण कार्यक्रम में मजदूरी करने वाले के साथ-साथ रिक्शा चालक, रेहडी-फड़ी चलाने वाले फुटपाथ के दुकानदार, प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Registration of workers started on e-shram portal, special camp organized at GMC Kathua
ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण

विस्तार

असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए ई-श्रम पोर्टल पर जिला में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय द्वारा जीएमसी कठुआ में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वहां निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का पंजीकरण किया गया।

विज्ञापन


पंजीकरण की प्रक्रिया के संबंध में सहायक श्रम आयुक्त बृजनेश कुमारी ने बताया कि ई श्रम एक सरकारी पोर्टल है। जहां असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों का पंजीकरण किया जाना है। इससे सरकार के पास इन श्रमिकों का एक डेटा तैयार होगा और उनके लिए सरकार की ओर से योजनाएं शुरू की जा सकेगी। जिसका का लाभ सीधे इन श्रमिकों को तक पहुंचाया जा सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी जैसे राष्ट्रीय संकट के समय डीबीटी के माध्यम से सरकार श्रमिकों और कामगारों के खाते में सीधे आर्थिक मदद भी पहुंचा सकेगी। सरकार के इस पंजीकरण कार्यक्रम में मजदूरी करने वाले के साथ-साथ रिक्शा चालक, रेहडी-फड़ी चलाने वाले फुटपाथ के दुकानदार, प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक को किया गया ढेर

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम अगले 10 दिनों तक चलेगा। इसके बाद हर माह के 10 दिन इस कार्यक्रम को आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि जागरूक श्रमिक इंटरनेट के माध्यम से इस पोर्टल पर स्वयं ही अपना पंजीकरण करवा सकते है। लेकिन अभी यह नई प्रक्रिया है, लिहाजा विभाग श्रमिकों की मदद के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed