फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Ravinder Raina to file nomination for BJP state president

जम्मू-कश्मीर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के लिए रवींद्र रैना आज भरेंगे नामांकन

Tue, 14 Jan 2020 01:10 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 14 Jan 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Ravinder Raina to file nomination for BJP state president
जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बावजूद सोमवार को कोई भी उम्मीदवार नामांकन भरने भाजपा मुख्यालय नहीं पहुंचा। प्रदेशाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार रवींद्र रैना 14 जनवरी को पार्टी मुख्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन


संगठनात्मक चुनाव के प्रभारी सरदार विरेंद्रजीत सिंह के अनुसार सोमवार को वह व उनकी टीम के सदस्य पार्टी मुख्यालय में बैठे रहे लेकिन कोई भी उम्मीदवार नामांकन भरने नहीं पहुंचा। मंगलवार दोपहर तीन बजे तक प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन भरे जा सकते हैं। 
विज्ञापन


14 जनवरी को ही शाम पांच बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी और 15 जनवरी सुबह 11 बजे प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाए गए केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और तरुण चुग की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान करीब 1200 प्रदेश स्तरीय नेताओं को भी बुलाया जाएगा। भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा के बाद प्रदेश में पार्टी की गतिविधियां तो बढ़ेगी ही, इसके साथ ही नए प्रदेशाध्यक्ष अपनी टीम (प्रदेश पदाधिकारियों) को मनोनीत करने के लिए भी अधिकृत होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed