फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Rain and snowfall expected from today

जम्मू-कश्मीर : आज से फिर बारिश और बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरवट से बढ़ी ठंड

Sun, 06 Feb 2022 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 06 Feb 2022 01:51 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार छह फरवरी को कश्मीर व जम्मू संभाग के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होगी। वहीं सात फरवरी को भी कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Rain and snowfall expected from today
Jammu Kashmir Weather Today - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश में रविवार से मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। ऐसे में कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार छह फरवरी को कश्मीर व जम्मू संभाग के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होगी। वहीं सात फरवरी को भी कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 

विज्ञापन


आठ फरवरी को जम्मू संभाग में मौसम साफ रहेगा। लेकिन कश्मीर में कई स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है। नौ फरवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। वहीं तापमान की बात करें, तो प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से कम रिकार्ड होने से ठंड बढ़ गई है। 
विज्ञापन


पहलगाम में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री कम रहकर माइनस 11. 3 डिग्री सेल्सियस व गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 9. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जम्मू जिले में अधिकतम तापमान 15. 8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6. 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 15. 7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3. 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भद्रवाह में न्यूनतम तापमान माइनस 2. 4 रउग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं बटोत में न्यूनतम तापमान माइनस 0. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। प्रदेश में शनिवार को मौसम साफ रहा और दोपहर तक धूप भी खिली। हालांकि शाम को एकाएक मौसम में बदलाव हुआ और ठंडी हवा के अलावा हल्के बादल भी छा गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed