फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and kashmir Pulwama Encounter Between Security Forces and terrorists in tral in Pulwama

पुलवामा मुठभेड़ में तीन आतंकियों का सफाया, हिजबुल के टॉप कमांडर कासिम जुगनू का भी हुआ खात्मा

Fri, 26 Jun 2020 08:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 Jun 2020 08:10 AM IST
विज्ञापन
Jammu and kashmir Pulwama Encounter Between Security Forces and terrorists in tral in Pulwama
भारतीय सेना

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ में हिजबुल के टॉप कमांडर कासिम शाह उर्फ जुगनू का भी खात्मा हो गया है। मोहम्मद कासिम शाह उर्फ जुगनू के साथ ही बासित अहमद पारे और हारिस मंजूर भट को भी मार गिराया गया है। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि सुरक्षाबलों को गुरुवार को पुलवामा जिले के त्राल के चेवा उल्लर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई करने से पहले जवानों ने आतंकियों से समर्पण करने के लिए कहा। बावजूद इसके आतंकियों की ओर से फायरिंग जारी रही। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। हालांकि रात में अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन रोक दिया गया था। सुबह एक बार फिर से मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने तीन आतंकियों को मार गिराया। वहीं दो जवानों के घायल होने की भी सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार की सुबह सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर कर दिए गए थे। सेना की 22-आरआर, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम अंजाम दिया था। इसी के साथ इस साल अबतक 110 आतंकियों का सफाया हो चुका है। वहीं, इस महीने सबसे अधिक 35 आतंकी मारे गए हैं।


यह भी पढ़ेंः अमेरिकी एम-4 राइफल बनी आतंकियों का पसंदीदा हथियार, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?
 
Trending Videos

लश्कर के माड्यूल का पर्दाफाश, पांच मददगार गिरफ्तार

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर पांच मददगार गिरफ्तार किए हैं। इनके कब्जे से एके 47 के 28 कारतूस, एके 47 राइफल की एक मैगजीन और लश्कर के 20 पोस्टर मिले हैं। साथ ही अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

बडगाम पुलिस को सूचना मिली थी कि नारबल इलाके में आतंकियों के कुछ मददगार मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने सेना की 2 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के साथ मिलकर इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों के पांच मददगार पकड़े गए।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आतंकियों के इन मददगारों की शिनाख्त खुरहामा बडगाम के इमरान राशिद, चक कावूसा के इफ्शान अहमद गनई, कावूसा खलीसा के ओवैस अहमद, खुरहामा बडगाम के मोहसिन कादिर और अरचनदरहामा मागाम के आबिद राथर के तौर पर हुई है।  

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह मॉड्यूल आतंकी संगठन लश्कर के सक्रिय आतंकियों को रसद और आश्रय प्रदान करने में मदद करता था। पिछले कुछ महीनों से जिले में सक्रिय था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed