फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Police arrested two aides of terrorists

Jammu Kashmir: बारामुला में जवानों को बड़ी कामयाबी, आतंकियों  के दो मददगार गिरफ्तार

Mon, 18 Aug 2025 07:46 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 18 Aug 2025 07:46 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर की सुम्बल की पुलिस टीम ने आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया। चेकिंग के दौरान दो ग्रेनेड और एके47 के कारतूस बरामद की। नाका जांच के दौरान दो व्यक्तियों हमीद डार निवासी अजस बांदीपोरा और अबू मजीद गोजरी निवासी विजपारा हाजिन को रोका गया था।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Police arrested two aides of terrorists
सुरक्षा बल (फाइल) - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। रविवार सुबह 45 बटालियन सीआरपीएफ और 13 आरआर के के साझा तलाशी अभियान में हमीद डार निवासी बांदीपोरा और अबू मजीद गोजरी निवासी विजपारा हाजिन को रोककर तलाशी ली गई।

विज्ञापन


उनके पास से चीन निर्मित दो हैंड ग्रेनेड और एके47 के 10 कारतूस, एक ग्रेनेड लॉन्चर और दो ग्रेनेड बरामद किए। पुलिस के अनुसार आरोपी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े हैं और हथियार व गोलाबारूद ले जा रहे थे। 
विज्ञापन


बता दें कि  सुम्बल की पुलिस टीम ने रविवार को चेकिंग के दौरान दो ग्रेनेड और एके47 के कारतूस के साथ आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी ओवर ग्राउंड वर्कर्स हैं। पुलिस के अनुसार, रविवार को सुबह सुम्बल पुलिस स्टेशन ने 45 बटालियन सीआरपीएफ और 13 आरआर के साथ मालपोरा नौगाम क्षेत्र में एक संयुक्त नाका स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाका जांच के दौरान दो व्यक्तियों हमीद डार निवासी अजस बांदीपोरा और अबू मजीद गोजरी निवासी विजपारा हाजिन को रोका। जांच के दौरान चीन निर्मित दो हैंड ग्रेनेड और एके47 के 10 कारतूस, एक ग्रेनेड लॉन्चर और उसके दो ग्रेनेड बरामद किए। दोनों आरोपियों पर पुलिस स्टेशन सुम्बल में यूएपीए की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed