{"_id":"60bf814e8ebc3e019127f21d","slug":"jammu-and-kashmir-people-started-getting-careless-with-the-unlock-crowds-gathered-in-the-markets","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अनलॉक के साथ बेपरवाह होने लगे लोग, बाजारों में लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अनलॉक के साथ बेपरवाह होने लगे लोग, बाजारों में लगी भीड़
Tue, 08 Jun 2021 08:10 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 08 Jun 2021 08:10 PM IST
सार
बाजारों में भीड़, सामाजिक दूरी की उड़ रही धज्जियां।
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir
- फोटो : संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड संकट के बीच अनलॉक प्रक्रिया के साथ लोग बेपरवाह होने लगे हैं। बाजारों में खरीदारों की भीड़ पहुंच रही है, लेकिन सामाजिक दूरी का पालन होता नहीं दिख रहा है। वीकेंड कर्फ्यू के बाद सोमवार को शहर में खुले बाजारों में ऐसा नजारा दिखा। लोगों ने जमकर जरूरी सामान की खरीदारी की।
कई बाजारों में जाम की स्थिति रही। कोविड विशेषज्ञों के अनुसार सामाजिक दूरी और मास्क का पालन न करने से कोविड की दोबारा वापसी होना संभव है। सोमवार को जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस के साथ कनक मंडी खुली। दो दिन के बंद के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए वेयर हाउस से अनाज की सप्लाई की गई, लेकिन भीड़ भी रही।
पुलिस को बिक्रम चौक पर तारबंदी करके एक तरफा वाहनों को भेजना पड़ा, जबकि एशिया चौक से भी वाहनों के आने से लंबी कतारें लगी रहीं। इसी तरह कनक मंडी में भी स्थानीय खरीदारों की भीड़ पहुंची, बाजार में बेतरतीब वाहनों को खड़ा कर देने से जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना: अब कोरोना पीड़ितों को भी ठगी का शिकार बना रहे जालसाज
नई व्यवस्था के तहत बेकरी और किताबों की दुकानें भी खोल दी गई हैं। बेकरी की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ रही, हालांकि शैक्षणिक संस्थानों के बंद रहने से प्रमुख किताबों का बाजार पक्का डंगा खरीदारों से सूना रहा। मंगलवार को कपड़ा सहित अन्य प्रतिष्ठान भी खुलने से बाजारों में भीड़ बढ़ना लाजमी है।