फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: parents worried due to lack of proper system in online education

जम्मू-कश्मीर: सही व्यवस्था न होने से ऑनलाइन शिक्षा बनी सिरदर्द, अभिभावक हो रहे परेशान

Sun, 30 May 2021 10:42 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 30 May 2021 10:42 PM IST
सार

अभिभावकों ने कहा- हर महीने स्कूल को फीस देने के बावजूद बच्चों की नहीं हो पा रही पढ़ाई।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: parents worried due to lack of proper system in online education
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

ऑनलाइन शिक्षा की सही व्यवस्था न होने के कारण अब यह अभिभावकों के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। कुछ निजी स्कूल कई बार शिकायत करने के बावजूद भी व्यवस्था को सुधार नहीं पाए हैं। इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। इसे लेकर अभिभावक परेशान हैं।
विज्ञापन


कस्बे के एक पुराने निजी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ने वाले एक बच्चे के अभिभावकों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था इस कदर खराब है कि कक्षा लगने के बावजूद बच्चों को पढ़ाई समझ नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि ऐप के जरिए जैसे ही क्लास शुरू होती है तो कुछ बच्चे या तो उनके बच्चे को क्लास से रिमूव कर देते हैं या फिर माइक डिसएबल कर देते हैं।
विज्ञापन


कई बार तो बच्चे शिक्षक का माइक डिसएबल कर देते हैं, जिसके बाद ग्रुप में ज्वाइन किसी भी बच्चे को शिक्षक की आवाज नहीं सुनाई देती है। इस समस्या की शिकायत कई बार स्कूल प्रबंधन से की, लेकिन कोई हल नहीं हुआ। ऑनलाइन क्लास के दौरान अगर शिक्षकों से बच्चे उन्हें रिमूव करने की शिकायत करते हैं, तो शिक्षक उल्टा उन्हीं को डांटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह समस्या हमारे बच्चे को ही नहीं ग्रुप में शामिल अन्य बच्चों को भी हो रही है। वह भी रोजाना क्लास के दौरान शिक्षकों से इसकी शिकायत करते हैं। वहीं एक अन्य छात्र के अभिभावक ने भी बताया कि जब से ऑनलाइन क्लास चल रही है तब से ही यह दिक्कत आ रही है। स्कूल के प्रधानाचार्य से भी कई बार बात की लेकिन उन्होंने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया है।

यह भी पढ़ें- कोरोना का कहर: मां की मौत के 20 दिनों बाद कोरोना ने छीन लिया पिता का साया


उन्होंने कहा हमारे लिए ऑनलाइन शिक्षा सिरदर्द बन चुकी है। क्लास लगने के बावजूद भी हमारे बच्चों की पढ़ाई नहीं हो रही, जबकि फीस हर महीने स्कूल समय पर ले लेता है। उन्होंने यह भी कहा कि सोमवार को कुछ अभिभावक इकट्ठा होकर स्कूल प्रबंधन से मिलेंगे। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इसकी शिकायत प्रशासन और संबंधित विभाग से करेंगे।

लिखित में दें शिकायत, जरूर की जाएगी कार्रवाई
हमने पहले भी कहा है कि ऑनलाइन शिक्षा देने में कोई स्कूल कोताही बरत रहा है, तो उसकी लिखित में शिकायत दें, कार्रवाई जरूर की जाएगी। अभी तक हमारे संज्ञान में इस तरह का कोई मामला नहीं आया है। अगर अभिभावक हमें लिखित में शिकायत देंगे, तो संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्कूल पर कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। कोरोना महामारी के चलते बच्चों की पढ़ाई से कोई खिलवाड़ करे, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। - राकेश शर्मा, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed