फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Para medical students will give examinations in their own districts, as well as this facility will be available

जम्मू-कश्मीर: पैरा मेडिकल विद्यार्थी अपने जिलों में ही देंगे परीक्षाएं, साथ ही मिलेगी यह सहुलियत

Wed, 16 Jun 2021 02:12 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 16 Jun 2021 02:12 PM IST
सार

जम्मू संभाग में 18 जून से शुरू होगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं। प्रतिदिन प्रत्येक केंद्र में 30-40 परीक्षार्थी ही बुलाए जाएंगे। किन्हीं कारणों से संबंधित केंद्रों में परीक्षा न देने वाले विद्यार्थियों को विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Para medical students will give examinations in their own districts, as well as this facility will be available
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

विस्तार

जेएंडके पैरा मेडिकल/नर्सिंग काउंसिल, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू ने कोविड महामारी को देखते हुए सैकड़ों विद्यार्थियों को राहत देते हुए उनकी प्रैक्टिकल परीक्षाएं उन्हीं के संबंधित जिलों में करवाने का फैसला लिया है। इससे सैकड़ों विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। इससे पहले इन परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को जम्मू के केंद्रों तक आना पड़ता था।
विज्ञापन


काउंसिल की ओर से 18 जून से प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू की जाएंगी और काउंसिल से मान्यता प्राप्त सरकारी/निजी पैरामेडिकल/नर्सिंग संस्थान जल्द परीक्षाओं के लिए अलग से डेटशीट जारी करेंगे। संबंधित केंद्रों में किन्हीं कारणों से न पहुंचने पर विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए अन्य विकल्प भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


काउंसिल के शेड्यूल के मुताबिक कोविड प्रोटोकाल के तहत प्रतिदिन प्रत्येक केंद्र पर प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 30-40 विद्यार्थी ही बुलाए जाएंगे। इससे पहले 150-200 तक विद्यार्थी साथ में परीक्षा देते थे। संबंधित जिलों में चरणबद्ध तरीके से परीक्षाओं को संपन्न किया जाएगा। इन परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए काउंसिल की ओर से संबंधित जिलों में पर्यवेक्षक और बाहरी एग्जामर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में 4 साल की बच्ची को शिकार बनाने वाला तेंदुआ 11 दिन बाद पकड़ा गया

काउंसिल ने उन विद्यार्थियों को भी विकल्प दिया है जो किसी अन्य जिले में रह रहे हैं और किन्हीं कारणों से संबंधित केंद्रों पर परीक्षा नहीं दे पाते हैं, उन्हें परीक्षा कंट्रोलर को इसकी जानकारी देनी होगी, जिसके बाद उनकी संबंधित जिलों में सरकारी एएमटी/एएनएमटी/जीएनएम स्कूल में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन प्रैक्टिकल परीक्षाओं के बाद जल्द नतीजे घोषित करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी आगामी पदों और कोर्सों के लिए योग्य हो सकें।

हाल ही में काउंसिल की ओर से प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्थगित करने पर सवाल उठाए गए थे, उनका कहना था कि कश्मीर में कोविड के बीच परीक्षाएं ली जा रही हैं तो जम्मू संभाग में भी ली जाएं, ताकि वे आगामी पदों और कोर्सों के लिए योग्य हो सकें। जिला स्तर पर प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तैयारियां शुरू की गई हैं।

पैरा मेडिकल संस्थानों के अध्यक्ष 15 जून से अवार्ड रोल्स और अटेंडेंस रजिस्टर लेंगे। इन संस्थानों को 16 जून तक डेट शीट शेड्यूल जारी करना होगा। कोविड लाकडाउन दिवस पर परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। काउंसिल की प्रधान डॉ. शशि सूदन ने कहा कि विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए उचित ढंग से प्रैक्टिकल परीक्षाएं करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed