{"_id":"65841ed1fed1fb2b5f04b7a8","slug":"jammu-and-kashmir-para-archer-sheetal-devi-to-receive-arjun-award-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव: जम्मू कश्मीर की बेटी शीतल देवी को मिलेगा अर्जुन अवार्ड, पैरा तीरंदाज ने कहा- कुछ पाने के लिए जुनून जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरव: जम्मू कश्मीर की बेटी शीतल देवी को मिलेगा अर्जुन अवार्ड, पैरा तीरंदाज ने कहा- कुछ पाने के लिए जुनून जरूरी
Thu, 21 Dec 2023 04:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 21 Dec 2023 04:47 PM IST
सार
अर्जुन अवॉर्ड मिलने की खुशी से आहलादित जम्मू कश्मीर की बेटी ने कहा कि मैंने जिंदगी की हर कठिनाई को वरदान समझकर अपनाया है और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
शीतल देवी
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व की नंबर एक पैरा तीरंदाज व एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता गोल्डन गर्ल शीतल देवी को अर्जुन अवॉर्ड के साथ सम्मानित किया जाएगा। खेल मंत्रालय ने अर्जुन अवॉर्डी खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नौ जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन
अर्जुन अवॉर्ड मिलने की खुशी से आहलादित जम्मू कश्मीर की बेटी ने कहा कि मैंने जिंदगी की हर कठिनाई को वरदान समझकर अपनाया है और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत के साथ कुलदीप वेदवान, अभिलाषा चौधरी को दिया है। शीतल ने कहा कि इस सफलता के पहाड़ पर चढ़ने के लिए लोगों ने पूरा हौसला दिया है। वह बताती हैं कि उन्हें बचपन में स्कूल जाना और खेलना अच्छा लगता था। वह शिक्षक बनना चाहती थीं। लेकिन, बाद में यह सपना तीरंदाज में बदल गया।
विज्ञापन
शुरुआत में धनुष भी सही से नहीं पकड़ पाती थी। लेकिन उनके कोच ने हिम्मत दिलाई और कहा वह यह कर पाएंगी। शीतल देवी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि जीवन में कुछ पाने के लिए कठिन मेहनत के साथ जिद और जुनून जरूरी है।
विज्ञापन