{"_id":"5ee9003e8ebc3e42bd4d97b6","slug":"jammu-and-kashmir-pakistani-army-movement-increased-on-loc-amid-tension-between-india-and-china","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सीमा पार पाकिस्तानी सेना की हलचल बढ़ी, हेडलाइट बंद कर आगे बढ़ रहीं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सीमा पार पाकिस्तानी सेना की हलचल बढ़ी, हेडलाइट बंद कर आगे बढ़ रहीं गाड़ियां
Tue, 16 Jun 2020 10:54 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के उस पार दो दिन से पाकिस्तानी सेना की हलचल काफी बढ़ गई है। पाकिस्तानी सेना की गाड़ियों के काफिले आते देखे जा रहे हैं। गाड़ियां हेडलाइट बंद कर आगे बढ़ रही हैं।
सूत्रों का कहना है कि चीन के साथ गलवां घाटी में खूनी झड़प के बाद नियंत्रण रेखा के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें बढ़ सकती हैं। चीन की शह पर पाकिस्तान नापाक हरकत कर सकता है।
आने वाले दिनों में नियंत्रण रेखा पर बैट हमलों के प्रयास में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इसके लिए पाकिस्तानी सेना कुछ दिन से सैन्य गतिविधियां बढ़ा रही है। हालांकि नियंत्रण रेखा पर मुस्तैद सेना हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
वहीं, उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा और बारामुला में पाकिस्तानी सेना द्वारा युद्ध विराम का उलंघन किया गया। उनके द्वारा तंगधार और बोनियार सैक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया गया। इस दौरान सेना प्रवक्ता के अनुसार भारतीय सेना द्वारा भी इस कार्रवाई का मुहतोड़ जवाब दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुपवाड़ा के तंगधार सैक्टर के करनाह में स्थित भारतीय सेना की चौकियों को एलसी के उस पार जियारत पोस्ट पर तैनात पाकिस्तानी सेना की 654 मुजाहिदीन बटालियन के जवानों द्वारा निशाना बनाया गया।
सूत्रों ने बताया कि मंगलवार तड़के करीब 4 बजे यह फायरिंग शुरू हुई जोकि करीब एक घंटे तक जारी रही। इस दौरान भारतीय सेना द्वारा भी मुहतोड़ जवाब दिया गया। करीब एक घंटे तक चली फायरिंग के चलते आस पास के इलाकों में रहने वाले स्थानीय लोगों में दहशत का माहोल पैदा हो गया।
वहीं इसकी पुष्टि करते हुए सेना के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि सुबह से ही पाकिस्तानी सेना द्वारा तंगधार सैक्टर में सीज़फायर का उलंघन किया गया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना द्वारा मोर्टार और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया गया और भारतीय सेना के जवानों द्वारा भी इसका मुहतोड़ जवाब दिया गया।