{"_id":"5fb4b5280a004006d211d4cd","slug":"jammu-and-kashmir-one-army-soldier-died-and-two-injured-in-avalanche-in-kupwara","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: हिमस्खलन की चपेट में आई सेना की चौकी, एक जवान शहीद, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: हिमस्खलन की चपेट में आई सेना की चौकी, एक जवान शहीद, दो घायल
Wed, 18 Nov 2020 11:16 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। यहां कुपवाड़ा जिले में सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गई। इससे सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि दो घायल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके में मंगलवार की रात करीब आठ बजे नियंत्रण रेखा के पास रोशन पोस्ट में सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गई। चौकी पर तैनात तीन जवान भी इसकी चपेट में आ गए। उन्हें तुरंत बचाया गया और एक अस्पताल में भर्ती करया गया। जिसमें से एक जवान शहीद हो गया।
शहीद जवान की पहचान सेना की 7 राष्ट्रीय राइफल्स के राइफलमैन निखिल शर्मा (25) के रूप में हुई है। दो अन्य सैनिक रमेश चंद और सिपाही गुरविंदर सिंह को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
इन स्थानों पर शनिवार को शुरू हुई बर्फबारी सोमवार को भी जारी रही। अधिकारियों के मुताबिक, बारामुला के गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट और गांदरबल के सोनमर्ग के पर्यटन स्थल में यह सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी है।

इससे पहले ही प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी के चार जिलों कुपवाड़ा, बारामुला, बांदीपोरा और गांदरबल में मध्यम व हल्के श्रेणी के बर्फीले तूफान आने की चेतावनी जारी की थी।One Army soldier died and two were injured in an avalanche at Roshan Post in Tanghdar area of Kupwara district at around 8 pm last night: Jammu and Kashmir Disaster Management
— ANI (@ANI) November 18, 2020
इन स्थानों पर शनिवार को शुरू हुई बर्फबारी सोमवार को भी जारी रही। अधिकारियों के मुताबिक, बारामुला के गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट और गांदरबल के सोनमर्ग के पर्यटन स्थल में यह सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी है।
गुलमर्ग में 19 सेमी बर्फ
गुलमर्ग में पिछले 24 घंटों में 19 सेमी बर्फ पड़ी, जबकि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हल्की बर्फबारी हुई। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरेज, श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर जोजिला दर्रा और लद्दाख में द्रास में भी बर्फबारी हुई।