फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Now the food department will deliver ration to the depot, before this ration holders themselves used to bring ration from the warehouse

जम्मू-कश्मीर: अब डिपो तक राशन पहुंचाएगा खाद्यान्न विभाग, पहले राशन होल्डर खुद लाते थे गोदाम से राशन

Sun, 18 Apr 2021 02:06 PM IST
करिश्मा चिब सतीश वालिया, जम्मू
सतीश वालिया, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 18 Apr 2021 02:06 PM IST
सार

टेंडर प्रक्रिया आरंभ, अगले महीने से मिलेगी सुविधा, लाखों उपभोक्ता होंगे लाभान्वित। पहले माह के अंत में बंटना होता था शुरू।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Now the food department will deliver ration to the depot, before this ration holders themselves used to bring ration from the warehouse
राशन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण के चलते अब खाद्य आपूर्ति विभाग अगले महीने से डोर स्टेप डिलीवरी सुविधा शुरू कर रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इस माह की बीस तारीख तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद हर माह पहली तारीख से डिपो पर राशन मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


पहले राशन डिपो होल्डरों को खुद ही गोदाम से राशन लाना पड़ता था। इसमें पहले चरण में दस तारीख तक राशन के लिए राशि जमा होती थी। इसके बाद बीस तारीख तक राशन डिपो में पहुंचता था। अब नई व्यवस्था से राशन हर माह के अंत तक राशन डिपो में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: लगातार बारिश से गर्मी में मिली राहत, फिर निकले गर्म कपड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गरीब लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें समय पर राशन मिल पाएगा। पहले राशन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। यह फैसला कोरोना संक्रमण के चलते लिया गया है। प्रदेश में हालात काफी खराब हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को समय पर राशन मुहैया करवाया जा सकेगा। इससे लाखों उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

विभाग डोर स्टेप डिलीवरी सुविधा दे रहा है। इससे माह की पहली या दो तारीख तक डिपो में राशन पहुंचाया जाएगा। पहले राशन लेने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। इससे लोग परेशान होते थे। अब माह के पहले सप्ताह में ही राशन मिल जाएगा। -मुख्तार लोन, सहायक निदेशक, खाद्य आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed