{"_id":"610233538ebc3e0909287e23","slug":"jammu-and-kashmir-news-those-who-have-studied-more-than-12th-cannot-apply-for-class-iv-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बारहवीं से ज्यादा पढ़े नहीं कर सकते चतुर्थ श्रेणी पद के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बारहवीं से ज्यादा पढ़े नहीं कर सकते चतुर्थ श्रेणी पद के लिए आवेदन
Thu, 29 Jul 2021 10:19 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:19 AM IST
सार
केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ने बोर्ड और प्रशासनिक विभाग की शर्त को सही ठहराया। 20 आवेदकों ने कैट में दी थी चुनौती। भर्ती नियमों की शर्त संख्या 6 हटाने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए 12वीं से ज्यादा पढ़े अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ने जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड और प्रदेश प्रशासनिक विभाग के आवेदन शर्त को सही ठहराया है। इस मामले में 12वीं से अधिक शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों ने कैट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
20 युवाओं ने न्यायाधिकरण में याचिका दायर कर जेकेएसएसबी द्वारा जारी अधिसूचना में शर्त नंबर छह को रद्द करने की मांग की थी। शर्त संख्या छह के अनुसार चतुर्थ श्रेणी में न्यूनतम 10वीं और अधिकतम योग्यता 12वीं कक्षा है।
विज्ञापन
इस शर्त को पूरा न करने वाले चतुर्थ श्रेणी पद की भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते। यदि आवेदन करते हैं और भविष्य में उनकी शैक्षणिक योग्यता शर्त के अनुरूप नहीं पाई जाती है तो ऐसे उम्मीदवार का आवेदन रद्द माना जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- तस्वीरों में देखें बादलों का तांडव: एक झटके में तहस-नहस हो गया पूरा गांव, लापता लोगों की तलाश जारी