{"_id":"60c266b487cc6a6c5d73fc70","slug":"jammu-and-kashmir-news-several-houses-gutted-in-a-fire-in-baramulla","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : बारामुला में लगी आग, कई घर खाक, इलाके में अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : बारामुला में लगी आग, कई घर खाक, इलाके में अफरा-तफरी
Fri, 11 Jun 2021 12:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:53 AM IST
सार
आग बारामुला के नूरबाग इलाके में लगी। एक घर में एलपीजी गैस के रिसाव से लगी आग ने कई घरों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
नूरबाग इलाके में लगी आग
- फोटो : ani
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले की नूरबाग स्थित बाल्मीकि कालोनी में वीरवार की देर शाम आग लग गई। एक घर में एलपीजी गैस के रिसाव से लगी आग ने कई घरों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। दमकल विभाग की पांच व सेना की दो गाड़ियां आग को काबू पाने में जुटी रहीं।
रास्ता संकरा होने की वजह से दमकल विभाग की गाड़ियों को पहुंचने में दिक्कत होने की वजह से आग को काबू पाने में परेशानी आ रही थी। पुलिस ने बताया कि कम से कम 20 घरों को आग की लपटों ने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
आग बुझाने की कवायद देर तक चलती रही लेकिन अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि इससे कितना आर्थिक नुकसान हुआ है।