फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir news: Now the drum beats in the vacant field and paddy plantation with folk tunes

जम्मू-कश्मीर : खाली रहे वाले खेत में अब ढोल की थाप, लोकधुनों के साथ धान की रोपाई

Thu, 08 Jul 2021 10:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा मुनीश शर्मा, पुंछ
मुनीश शर्मा, पुंछ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 Jul 2021 10:05 AM IST
सार

  • एलओसी से सटे इलाकों में घर के बड़ों के साथ बच्चे भी खेत में काम और अठखेलियां कर रहे हैं
  • गोलाबारी से चोरी-छिपे फसल लगाते थे इक्का दुक्का किसान, अब पूरे क्षेत्र में लग रही फसल

विज्ञापन
Jammu and Kashmir news: Now the drum beats in the vacant field and paddy plantation with folk tunes
बदल गए हालात... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ढोल की थाप और लोकधुनों के साथ झूमते बच्चे, युवा और बुजुर्ग। खरीफ सीजन में पानी से भरे खेतों में धान रोपते किसान। रोपाई के लिए तैयार खेत की गीली मिट्टी का लेप लगाते और एक दूसरे को पानी में घसीटकर अठखेलियां करते किशोर। पुंछ जिले के एलओसी से सटे इलाकों में धान की रोपाई के समय जश्न जैसा यह माहौल पुरानी परंपरा रही है, लेकिन यह दृश्य बरसों बाद इन दिनों देखने को मिल रहे हैं। 

विज्ञापन


एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं से सदियों पुरानी परंपरा पर ग्रहण लग गया था। भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच संघर्ष विराम समझौते से धान की रोपाई की जश्न सरीखी परंपरा यहां पांच साल बाद देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


पिछले कई वर्षों से एलओसी पर गोलाबारी से खरीफ सीजन की इस खास परंपरा का निर्वहन नहीं हो पा रहा था। अग्रिम इलाकों में कुछेक लोग धान की रोपाई करते भी तो पाकिस्तानी सेना की नजर से बचते बचाते। ढोल की थाप और लोकगीत एक तरह से भुला दिए गए थे, लेकिन इस बार खेतों में सदियों पुरानी परंपरा फिर जी उठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियंत्रण रेखा पर शांति की कर रहे दुआ
नियंत्रण रेखा से सटे बगयालदरा, दलान, माल्टी, दिगवार, खड़ी, करमाड़ा, अजोट, गुलपुर, सलोत्री, मनकोट, बलनोई, घानी, सावजियां, उढ़ीपुरा के किसान खुशनुमा माहौल में धान की रोपाई कर रहे हैं। इस बार किसानों में काफी खुशी का माहौल है और वह ऊपर वाले से इसी प्रकार नियंत्रण रेखा पर शांति बनी रहने की दुआ मांग रहे हैं। 


अजोट में धान रोपाई के साथ खेत में मस्ती करते युवाओं विक्की, अंकुश, इमरान, रसमीत ने कहा कि यह इलाका नियंत्रण रेखा के काफी करीब है। यहां अकसर पाकिस्तानी सेना गोले बरसाती थी। इस तरफ घर वाले आने भी नहीं देते थे। इस बार गोलाबारी बंद है। कोरोना महामारी में स्कूल भी बंद हैं। हम घर वालों के साथ दिन भर खेतों में काम और मौजमस्ती करते हैं।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed